February 20, 2026
Trending

जिस खिलाड़ी पर RCB ने लगाई भारी भरकम बिड, वो लगातार फ्लॉप हो रहा

  • April 19, 2025
  • 0

Last Updated:April 19, 2025, 07:28 IST Royal Challengers Bangalore: जिस खिलाड़ी के लिए ऑक्शन में सीएसके, दिल्ली और हैदराबाद जैसी टीम बोली लगा रही थी. उसे आरसीबी ने

जिस खिलाड़ी पर RCB ने लगाई भारी भरकम बिड, वो लगातार फ्लॉप हो रहा

Last Updated:

Royal Challengers Bangalore: जिस खिलाड़ी के लिए ऑक्शन में सीएसके, दिल्ली और हैदराबाद जैसी टीम बोली लगा रही थी. उसे आरसीबी ने भारी भरकम दाम में अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन वो खिलाड़ी अब उम्मीदों पर खरा नह…और पढ़ें

जिस खिलाड़ी पर RCB ने लगाई भारी भरकम बिड, वो लगातार फ्लॉप हो रहा

Yashoraj IT Solutions

लियाम को आरसीबी ने खरीदा था.

हाइलाइट्स

  • RCB ने लियाम लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ में खरीदा था.
  • लियाम ने 7 मैचों में सिर्फ 87 रन बनाए.
  • लियाम की गेंदबाजी में 9 की इकॉनमी से 2 विकेट.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल को हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी को जीत के लिए 99 रन बनाने थे लेकिन वे चेज करते हुए 95 रन ही बना सकी और ये मैच हार गई. एक बार फिर लियाम लिविंगस्टोन फ्लॉप साबित हुए. वह सिर्फ 4 रन बना सके. लियाम के लिए ऑक्शन में सीएसके, दिल्ली और हैदराबाद जैसी टीम बोली लगा रही थी. लेकिन आरसीबी ने उन्हें भारी भरकम रकम देकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था.

लियाम लिविंगस्टोन ने अब तक आरसीबी के लिए 7 मैचों में हिस्सा लिया है. इस दौरान उन्होंने 6 इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 87 रन बनाए हैं. उनका औसत सिर्फ 17.40 का रहा है. तो वहीं, स्ट्राइक रेट 127 का. उच्चतम स्कोर 54 का रहा है. इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 9 की इकॉनमी से सिर्फ 2 विकेट अपने नाम किए हैं. वह आरसीबी की उम्मीदों पर बहुत खरा नहीं उतर पाए हैं.

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे, प्वाइंट्स टेबल में अभी कहां? समझिए सिनेरियो

8.75 करोड़ में बिके थे लियाम

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टोन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. लिविंगस्टोन के लिए बोली की शुरुआत RCB और सनराइजर्स हैदराबाद से हुई और जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स भी लिविंगस्टोन के लिए मारामारी करने लगे. हालांकि चेन्नई ने ज्यादा बोली नहीं लगाई और पीछे हट गई. फिर आरसीबी ने उन्हें भारी भरकम प्राइस में खरीद लिया. लेकिन अब वे लियाम को लेकर जरूर पछता रहे होंगे.

पंजाब का हिस्सा थे लियाम
लियाम लिविंगस्टोन पिछले साल पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें इस साल बाहर का रास्ता दिखाया. उन्होंने ऑक्शन में भी लियाम पर राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया था. 2024 में लियाम ने 7 मैचों में सिर्फ 111 रन बनाए थे. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 178 नाबाद का रहा था. औसत सिर्फ 22 का था. शायद यही वजह थी कि पंजाब ने इस बार उनके लिए ऑक्शन में दिलचस्पी नहीं दिखाई.

homecricket

जिस खिलाड़ी पर RCB ने लगाई भारी भरकम बिड, वो लगातार फ्लॉप हो रहा

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar