यूपी के 45 जिलों में आंधी-तूफान ढाएगा कहर, झमाझम बारिश से बिगड़ेंगे हालात
- April 19, 2025
- 0
वाराणसी: यूपी में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है. शनिवार को फिर यूपी के अलग-अलग जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने
वाराणसी: यूपी में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है. शनिवार को फिर यूपी के अलग-अलग जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने
वाराणसी: यूपी में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है. शनिवार को फिर यूपी के अलग-अलग जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. अनुमान है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. बता दें कि मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के करीब 45 से ज्यादा जिलों में बादल छाएंगे. जहां बारिश के साथ तेज हवाओं के झोंके भी चलेंगे. अनुमान है यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, जौनपुर, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, सोनभद्र, बांदा और श्रावस्ती समेत आस पास के जिलों में बारिश हो सकती है.
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| लखनऊ | 38.5/24.5 | 132 |
| आगरा | 41.6/25.7 | 177 |
| कानपुर | 38.4/24.4 | 110 |
| मेरठ | 38.6/21.8 | 216 |
| वाराणसी | 40.6/24.4 | 86 |
(नोट – यह आंकड़ा शुक्रवार का है)
3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की आज और कल यूपी के अलग-अलग जिलों में बारिश के साथ धूलभरी आंधी की संभावना है. जिसके कारण अगले 3 दिनों में यूपी के कई जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है. उसके बाद तापमान में फिर थोड़ा उछाल देखा जाएगा.
झांसी सबसे गर्म जिला
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यूपी का झांसी सबसे गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बुलंदशहर का तापमान 42.0 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. जो गुरुवार की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा रहा.
