February 20, 2026
Trending

दिल्‍ली पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को किया अरेस्‍ट, अब खुलेंगे कुणाल मर्डर केस

  • April 18, 2025
  • 0

Last Updated:April 18, 2025, 22:34 IST Seelampur Murder Case: कुणाल मर्डर केस में दिल्‍ली पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को अरेस्‍ट कर लिया है. इस वारदात के बाद

दिल्‍ली पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को किया अरेस्‍ट, अब खुलेंगे कुणाल मर्डर केस

Last Updated:

Seelampur Murder Case: कुणाल मर्डर केस में दिल्‍ली पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को अरेस्‍ट कर लिया है. इस वारदात के बाद पूर्वी दिल्‍ली के सीलमपुर इलाके में सांप्रदायिक तानव पैदा हो गया था. पुलिस अब जिकरा से मर्डर के…और पढ़ें

दिल्‍ली पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को किया अरेस्‍ट, अब खुलेंगे कुणाल मर्डर केस

Yashoraj IT Solutions

पुलिस ने जिकरा को अरेस्‍ट कर लिया. (File Photo)

Seelampur Murder Case: पूर्वी दिल्‍ली के सीलमपुर इलाके में कुणाल की हत्या के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने इलाके की लेडी डॉन जिकरा को अरेस्‍ट कर लिया है. दिल्ली पुलिस की टीम वारदात के बाद से ही उसकी तलाश कर रही थी. सीलमपुर हत्याकांड में पहले उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद वारदात में जिकरा की भूमिका साफ होने के बाद पुलिस ने उसे अरेस्‍ट कर लिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सांप्रदायिक माहौल पैदा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते ही चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस की तैनाती की गई है. गुरुवार रात से ही कुणाल के परिजन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और बेटे को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं.

कौन है जिकरा?
जिकरा सीलमपुर इलाके की रहने वाली है. कुछ दिन पहले आर्म्स एक्ट में जेल जा चुकी है. उसे इलाके में लेडी डॉन के नाम से जाना जाता है. आरोप है कि इसका अपना गैंग है, जिसमे 10 से 12 लड़के शामिल हैं. आरोप है कि जिकरा हमेशा अपने साथ हथियार रखती है. इलाके में इसके नाम की दहशत है. जिकरा पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं. जिकरा सोशल मीडिया पर काफ़ी ऐक्टिव है. हथियारों और अपने गुंडों के साथ रील्स बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालती है ताकि इलाके में ख़ौफ़ बरक़रार रहे. जिकरा के तार हाशिम बाबा गैंग से जुड़ते भी नजर आ रहे हैं. हालांकि जिकरा के पीछे किसका हाथ है, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है.

मां का छलका दर्द
कुणाल के परिवार वालों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के चार से पांच लड़कों ने उनके बेटे की हत्या की है. इस हत्याकांड का खौफ इस कदर है कि इलाके के आम लोग अपने घरों के बाहर क्षेत्र से ही पलायन करने से जुड़े पोस्टर लगाने लगे हैं. सीलमपुर की दीवारें पोस्टर से पट चुकी हैं. रविदास गली की दीवारों पर किसी पोस्टर पर लिखा है- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता जी हमारी मदद करें तो किसी पर लिखा है- हमें योगी मॉडल चाहिए यानी बुलडोजर एक्शन. हिंदू पलायन कर रहा है, योगी जी मदद करो. न्यूज18 इंडिया के कैमरे पर कहा कि जैसे मेरे बेटे को मारा, हत्यारे को वैसे ही मारा जाए. उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता भी एक मां हैं. वो एक मां का दर्द एक मां ही समझ सकती है. पीएम मोदी और योगी पर भरोसा है. वही अब हमारी मदद करेंगे. जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, कुछ नहीं खाऊंगी और यहीं बैठूंगी.

homedelhi-ncr

दिल्‍ली पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को किया अरेस्‍ट, अब खुलेंगे कुणाल मर्डर केस

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar