February 20, 2026
Trending

मुंगेर सदर अस्पताल में किसी भी प्रकार की चाहिए मदद तो यहां करें संपर्क…

  • April 18, 2025
  • 0

Last Updated:April 18, 2025, 21:03 IST Munger News : मुंगेर सदर अस्पताल में दो हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए हैं. यहां चार महिलाओं के द्वारा मदद की

मुंगेर सदर अस्पताल में किसी भी प्रकार की चाहिए मदद तो यहां करें संपर्क…

Last Updated:

Munger News : मुंगेर सदर अस्पताल में दो हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए हैं. यहां चार महिलाओं के द्वारा मदद की जाती है. बताया जा रहा है कि यहां के ऑफिस के नंबर पर कॉल करके आप कभी भी मेडिकल सुविधा को प्राप्त कर सक…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
जानकारी

जानकारी हेल्प डेस्क की अलका देवी 

हाइलाइट्स

  • मुंगेर सदर अस्पताल में दो हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं
  • हेल्प डेस्क पर चार महिलाएं मदद के लिए उपलब्ध हैं
  • किसी भी मदद के लिए 7320807077 पर कॉल करें

मुंगेर : यदि आप सदर अस्पताल मुंगेर आते हैं तो आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. किस डॉक्टर की किस दिन ड्यूटी है? कहां पर इलाज होगा? किस रोग की दवाई किधर मिलती है? अस्पताल में भीड़ की वजह से कोई कुछ बताने को तैयार नहीं होता है. ऐसे में अब मुंगेर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जीविका दीदी की ओर से किया जा रहा है. इससे सदर अस्पताल मुंगेर इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इसका लाभ सबसे अधिक ग्रामीण इलाके के मरीजों को होगा. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल मुंगेर में पहले एक फिर अब दो हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जहां से मरीजों को मदद मिलती है. देखिए लोकल 18 की यह रिपोर्ट

सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को मिलती है मदद
लोकल 18 पर सदर अस्पताल मुंगेर आने वाले मरीज के परिजनों ने बताया यहां से हमें सारी सुविधाओं की लाभ प्राप्त करने में जानकारी मिल जाती है. इधर, जीविका हेल्प डेस्क के अलका देवी ने बताया जीविका समूह में काम करने के बाद स्वास्थ मित्र में काम करने का मौका दिया गया है. मरीज या परिजनों को ओपीडी, जांच केन्द्र, रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण काउंटर आदि जगहों पर जाने में काफी परेशानी होती है. इन परेशानी को दूर करने के लिए काम करते हैं. वर्तमान में ज्यादातर गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ के जानकारी और इलाज में मदद के लिए सबसे ज्यादा यहां संपर्क करती हैं.

मुंगेर से हैं तो 7320807077 पर करें कॉल 
सदर अस्पताल मुंगेर में नंबर लगाने या किसी भी प्रकार की मदद के लिए आप 7320807077 जीविका दीदी के कॉल सेंटर में कॉल कर सकते हैं. सुबह 8 से शाम 8 तक दो जीविका हेल्प डेस्क पर चार जीविका दीदी स्वास्थ मित्र बनकर हरसंभव मदद करने के लिए तैयार बैठी मिलेंगी.

homebihar

मुंगेर सदर अस्पताल में किसी भी प्रकार की चाहिए मदद तो यहां करें संपर्क…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar