February 20, 2026
Trending

घर में घुस आया 12 फीट लंबा जानवर, नजर पड़ते ही मची चीख पुकार, फिर क्या हुआ?

  • April 18, 2025
  • 0

Last Updated:April 18, 2025, 19:31 IST किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है. इसकी लंबाई 18 फीट तक बढ़ सकती है. ये एक ऐसा सांप है,

घर में घुस आया 12 फीट लंबा जानवर, नजर पड़ते ही मची चीख पुकार, फिर क्या हुआ?

Last Updated:

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है. इसकी लंबाई 18 फीट तक बढ़ सकती है. ये एक ऐसा सांप है, जो दूसरे सांपों का शिकार कर उन्हें अपना आहार बनाता है. चंपारण में भी एक 12 फीट किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक तस्वीर 

हाइलाइट्स

  • वाल्मीकि नगर में 12 फीट लंबा किंग कोबरा घर में घुसा.
  • वन विभाग ने 7 कर्मियों के साथ सांप को रेस्क्यू किया.
  • रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया.

पश्चिम चम्पारण:- जिले के वाल्मीकि नगर स्थित ठाडी गांव से शुक्रवार को एक बड़े आकार के किंग कोबरा के रेस्क्यू का मामला सामने आया है. स्थानीय निवासी अजय कुमार बताते हैं कि शुक्रवार को उनके घर में एक 12 फीट लंबा किंग कोबरा घुस आया था. घर में नागराज को देख पूरा परिवार बुरी तरह से डर गया. हालांकि किसी तरह से कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के साथ कुछ अन्य संस्थाओं के क़रीब 07 कर्मी संयुक्त करवाई के लिए पहुंचे. स्थान पर पहुंचकर जब उन्होंने सांप का आकार देखा, तो उनके होश उड़ गए.

घर में आराम फरमा रहा था 12 फीट लंबा नागराज
जानकार बताते हैं कि किसी भी सांप की तुलना में बड़े आकार के किंग कोबरा का रेस्क्यू बेहद मुश्किल होता है. चूंकि संजय के घर घुसने वाले किंग कोबरा की लंबाई 12 फीट थी, इसलिए कर्मियों को उसे अपने कब्जे में लेने में क़रीब 2 घंटे का समय लगा. दिमाग घुमा देनी वाली बात तो यह है कि उस एक सांप को उठाने में क़रीब पांच लोगों की जरूरत पड़ी. चूंकि सांप की लंबाई अधिक थी, इसलिए उसका वजन भी अधिक था. राहत की बात यह है कि रेस्क्यू का काम बेहद सुरक्षित तरीके से पूरा कर लिया गया. इसमें न तो सांप को चोट आई और न ही कोई इंसान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. रेस्क्यू के बाद इसे जंगल में वापस छोड़ दिया गया.


एक बार में निकालता है 20 एम.एल तक विष 

वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट बताते हैं कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है. इसकी लंबाई 18 फीट तक बढ़ सकती है. ये एक ऐसा सांप है, जो दूसरे सांपों का शिकार कर उन्हें अपना आहार बनाता है. बाइट करने पर यह एक बार में 20 एम.एल तक विष को बाहर निकालता है. जहां अन्य सांप ज़मीन में बिल बनाकर रहना पसंद करते हैं, वहीं कोबरा घोंसलों में रहना पसंद करता है. भारत में इसे वन्य अधिनियम के तहत शेड्यूल–वन की श्रेणी में रखा गया है.

homebihar

घर में घुस आया 12 फीट लंबा जानवर, नजर पड़ते ही मची चीख पुकार, फिर क्या हुआ?

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar