February 20, 2026
Trending

गुमला में छात्रों के लिए बड़ा मौका! घर बैठे करें सरकारी परीक्षा की तैयारी, बस

  • April 18, 2025
  • 0

Last Updated:April 18, 2025, 00:00 IST Free Government Exam Preparation: गुमला में सीएससी और प्रज्ञा केंद्र ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नई

गुमला में छात्रों के लिए बड़ा मौका! घर बैठे करें सरकारी परीक्षा की तैयारी, बस

Last Updated:

Free Government Exam Preparation: गुमला में सीएससी और प्रज्ञा केंद्र ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नई सेवा शुरू की है. इसमें एसएससी, बैंकिंग, यूपीएससी जैसी 150 से अधिक परीक्षाओं क…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
प्रज्ञा

प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर सकेंगे डेढ़ सौ से अधिक प्रत

हाइलाइट्स

  • प्रज्ञा केंद्र में 150 से अधिक परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन होगी.
  • ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस सेट फ्री में मिलेंगे.
  • नजदीकी सीएससी में 6 माह के लिए 500 रुपए में निबंधन कराएं.

गुमला. आजकल डिजिटल युग में हर चीज का डिजिटलीकरण हो रहा है, चाहे वह खाने-पीने की सामग्री हो, कपड़े हो, कॉस्मेटिक्स हो या पढ़ाई. इस समय में ऑनलाइन स्टडी का प्रचलन बढ़ा है और अब प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से आप किसी भी स्थान से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) और प्रज्ञा केंद्र ने अब ऑनलाइन प्लेटफार्म पर एक नई सेवा शुरू की है, जिसमें छात्रों को सरकारी परीक्षा की तैयारी का अवसर मिलेगा.

ऑनलाइन प्लेटफार्म पर क्या मिलेगा
इस सेवा के तहत आप एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस, यूपीएससी, टीईटी, स्कूल परीक्षा और अन्य 150 से ज्यादा सरकारी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. यह ऑनलाइन प्लेटफार्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अध्ययन सामग्री प्रदान करता है. इसके साथ ही छात्रों को मॉक परीक्षा, विषय परीक्षा, टॉपिक अभ्यास परीक्षा और लाइव परीक्षा के माध्यम से अपनी तैयारी का आकलन भी कर सकते हैं.

कैसे करें निबंधन
सीएससी मैनेजर रंजन नन्दा ने बताया कि यह सेवा छात्रों को डिजिटल तरीके से सरकारी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करती है. आपको इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नजदीकी सीएससी केंद्र में निबंधन करना होगा. निबंधन शुल्क 500 रुपए है, जो छह महीने के लिए है. इसके अलावा, आप मोबाइल के माध्यम से भी अपनी तैयारी को पूरा कर सकते हैं.

स्कूली छात्रों के लिए ओलंपियाड 6.0
सीएससी ने स्कूली छात्रों के लिए ओलंपियाड 6.0 कार्यक्रम भी शुरू किया है, जो कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से तैयारी कराता है. इस कार्यक्रम के तहत, जो छात्र केंद्रीय या राज्य स्तर पर अव्‍वल आते हैं, उन्हें छात्रवृत्ति और सर्टिफिकेट मिलेगा.

अंतिम सलाह
इस नई सुविधा का लाभ उठाकर आप अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को मजबूत कर सकते हैं. इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी में जाकर निबंधन करा सकते हैं और इस सुविधा का पूरा लाभ उठा सकते हैं.

homecareer

गुमला में छात्रों के लिए बड़ा मौका! घर बैठे करें सरकारी परीक्षा की तैयारी, बस

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar