गैंगस्टर्स को ग्रेनेड चलाने की ट्रेनिंग देता था जवान, पंजाब पुलिस ने दबोचा
- April 17, 2025
- 0
Last Updated:April 17, 2025, 16:52 IST India Army New: पंजाब के जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में सेना के जवान सुखचरण
Last Updated:April 17, 2025, 16:52 IST India Army New: पंजाब के जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में सेना के जवान सुखचरण
Last Updated:
पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Representational Picture)
हाइलाइट्स
नई दिल्ली. पंजाब के जालंधर में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पुलिस ने एक सेना के जवान को किया गिरफ्तार है. सेना के जवान ने ऑनलाइन दी थी बम फेंकने की ट्रेनिंग. सोशल मीडिया के जरिए सेना का जवान लोगों को दे रहा था ट्रेनिंग. पंजाब पुलिस ने बताया कि पिछले महीने जालंधर के यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान सुखचरण सिंह को एक आरोपी को हथगोला फेंकने की ऑनलाइन ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
15 और 16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हथगोला फेंका गया था. हालांकि, ग्रेनेड फटा नहीं. पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले में जवान की भूमिका के बारे में सेना के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है. जालंधर की एक अदालत ने सेना के जवान को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है. घटना के बाद, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए यूट्यूबर के घर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस घटना के सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
कश्मीर के राजौरी में तैनात है जवान
जालंधर देहात में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन अभी भी केस में आरोपियों की गिरफ्तारियां लगातार पुलिस द्वारा की जा रही है. अब पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुखचरण उर्फ निक्का उर्फ दीपू उर्फ फौजी निवासी मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है.
5 दिन की पुलिस रिमांड पर जवान
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सुखचरण सिंह सेना में तैनात है. वर्तमान में वह राजौरी में 163 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात है. रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक में गिरफ्तार हार्दिक कंबोज से पूछताछ के बाद सुखचरण का नाम सामने आया था. जिसमें पता लगा था कि सुखचरण सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए ट्रेनिंग दी थी. जिसके बाद उनकी टीम ने सुखचरण सिंह को केस में नामजद किया था. जिसके बाद कोर्ट में आरोपी के खिलाफ दस्तावेज पेश किए थे. जहां कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए थे. आरोपी को 14 अप्रैल को बटालियन से बातचीत करके गिरफ्तार किया है. जिसके बाद अब आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी जवान इंस्टाग्राम पर आरोपियों के संपर्क में आया था और उसकी आरोपियों से चैट पर बात होनी शुरू हो गई. जिसके बाद वह आरोपी हार्दिक कंबोज का दोस्त बन गया और उन्हें वीडियो के जरिए उसने ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दी.
पाकिस्तानी गैंगस्टर ने करवाया हमला
इस दौरान आरोपी ने पहले डमी ग्रेनेड के साथ ऑनलाइन ट्रेनिंग दी और दिखाया कि असली ग्रेनेड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है. अधिकारी ने कहा, “चूंकि वह एक ट्रेंड सेना का जवान है, इसलिए वह इस तरह के हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल करने में माहिर था. एसएसपी ने बताया कि इस केस में 18 लोगों को नामजद किया जा चुका है, जिसमें 9 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने रोजर संधू पर हमले की जिम्मेदारी ली थी. आरोपियों ने 15-16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका था.
