February 20, 2026
Trending

ब्लैकमेलिंग बंद करो… ट्रंप ने लगाया 245 परसेंट टैरिफ तो भड़का चीन

  • April 17, 2025
  • 0

Live now Last Updated:April 17, 2025, 08:34 IST Donald Trump Tariffs Live News: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि टैरिफ से इतनी कमाई हो सकती है कि

ब्लैकमेलिंग बंद करो… ट्रंप ने लगाया 245 परसेंट टैरिफ तो भड़का चीन

Live now

Yashoraj IT Solutions

Last Updated:

Donald Trump Tariffs Live News: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि टैरिफ से इतनी कमाई हो सकती है कि अमेरिका बिना इनकम टैक्स के चल सके. उन्होंने चीन पर 245% टैरिफ लगाया है. चीन ने बातचीत की पेशकश की है, लेकिन सम्म…और पढ़ें

ब्लैकमेलिंग बंद करो... ट्रंप ने लगाया 245 परसेंट टैरिफ तो भड़का चीन

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को मुश्किल में डाल दिया है. (AI)

Donald Trump Tariff News Live Update: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं. टैरिफ के कारण ट्रंप ने पहले ही पूरी दुनिया को हिला रखा है. चीन पर उन्होंने 245 परसेंट का टैरिफ लगा दिया. वहीं अब ट्रंप का दावा है टैरिफ (आयात शुल्क) से इतनी रकम जुटाने की संभावना है कि देश इनकम टैक्स के बिना भी चलाया जा सकता है. उनका कहना है कि ऐसा 1800 के दशक में हुआ था. उधर चीन ने ट्रेड वॉर पर अमेरिका से बातचीत करने को कहा है, लेकिन ‘सम्मान’ की शर्त रख दी है. चीन ने कहा है कि वह बात करने को तैयार है अगर राष्ट्रपति ट्रंप सम्मान दिखा. साथ ही चीन पर 245 परसेंट टैरिफ पर कहा कि अमेरिका ब्लैकमेलिंग बंद करे. वहीं, JPMorgan के CEO जेमी डिमॉन ने ट्रंप की टैरिफ नीति को अमेरिका की वैश्विक साख के लिए खतरनाक बताया है. आने वाले दिनों में अमेरिका की आर्थिक दिशा क्या होगी यही सवाल अब दुनियाभर के लीडर्स और बाजारों के मन में हैं. आइए जानें 17 अप्रैल के ट्रंप टैरिफ और इंटरनेशनल न्यूज से जुड़ी अपडेट्स के बारे में.

Donald Trump Tariff Live News: इनकम टैक्स खत्म करेगा अमेरिका- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका टैरिफ न्यूज: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि टैरिफ से इतना पैसा जुटाया जा सकता है कि आयकर को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘1870 से 1913 तक अमेरिका टैरिफ से ही चलता था, और तब हम सबसे अमीर थे. आज टैरिफ से इतना पैसा आ सकता है कि आयकर की जरूरत ही न पड़े.’ ट्रंप की इस योजना के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होगी, जो टैक्स नीतियों को तय करती है. उन्होंने टिप्स और सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स हटाने जैसे चुनावी वादों को पूरा करने के लिए टैरिफ से फंड जुटाने की बात कही. ट्रंप ने 1930 के दशक का जिक्र करते हुए कहा कि टैरिफ को गलत ठहराया गया, जबकि ग्रेट डिप्रेशन टैरिफ लागू होने से पहले शुरू हुआ था.

homeworld

ब्लैकमेलिंग बंद करो… ट्रंप ने लगाया 245 परसेंट टैरिफ तो भड़का चीन

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar