February 19, 2026
Trending

अखिलेश यादव को कौन मारना चाहता है? सपा ने अमित शाह को पत्र लिख लगाई ये गुहार

  • April 17, 2025
  • 0

Last Updated:April 17, 2025, 08:10 IST Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अखिलेश यादव के लिए Z+ और NSG सुरक्षा की मांग की

अखिलेश यादव को कौन मारना चाहता है? सपा ने अमित शाह को पत्र लिख लगाई ये गुहार

Last Updated:

Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अखिलेश यादव के लिए Z+ और NSG सुरक्षा की मांग की है. पत्र में धमकियों का जिक्र किया गया है और विपक्षी नेताओं की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की मां…और पढ़ें

अखिलेश यादव को कौन मारना चाहता है? सपा ने अमित शाह को पत्र लिख लगाई ये गुहार

Yashoraj IT Solutions

अख‍िलेश यादव ने इतने द‍िनों बाद अपनी एनएसजी‍ सिक्‍योरिटी छिनने का मुद्दा उठाया.

हाइलाइट्स

  • सपा ने अमित शाह से अखिलेश यादव के लिए Z+ और NSG सुरक्षा मांगी.
  • अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकियों का जिक्र किया गया.
  • सपा ने विपक्षी नेताओं की सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की मांग की.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के लिए Z+ कवर के अलावा NSG सुरक्षा की मांग की गई है. पत्र में लिखा गया है कि पिछले कई दिनों से सपा अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिल रही. विपक्षी दलों के नेताओं की भी सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए. यह पात्र सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद की तरफ से लिखा गया है.

पत्र में फखरुल हसन चांद ने लिखा है कि पूर्व में अखिलेश यादव को NSG सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया. अखिलेश यादव देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. लोकतंत्र में बीजेपी सरकार की ये जिम्मेदारी है कि सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के नेताओं की भी सुरक्षा पुख्ता हो.

पत्र में लिखा गया है कि देश के बड़े नेता होने की वजह से अखिलेश यादव को अलग-अलग हिस्सों में जाना होता है.  पिछले दिनों एक न्यूज़ चैनल के डिबेट में खुलेआम अखिलेश यादव को फंसे मारने की धमकी दी गई.  इसके अलावा के बीजेपी के एक नेता ने भी अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मेदिएपर वायरल हो रहा है. इस मामले में यूपी सरकार की तरफ से इन व्यक्तियों के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई जो कि बेहद निंदनीय और चिंता का विषय है. लिहाजा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को Z+ सिक्योरिटी के साथ ही NSG सुरक्षा कवर भी दी जानी चाहिए.

गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार की तरफ से अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं की NSG सिक्योरिटी हटा ली गई थी. यह फैसला केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से लिया गया था. पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान पर आगरा में करणी सेना ने प्रदर्शन किया था. इसमें अखिलेश यादव के खिलाफ भी नारेबाजी की गई थी.

homeuttar-pradesh

अखिलेश यादव को कौन मारना चाहता है? सपा ने अमित शाह को पत्र लिख लगाई ये गुहार

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar