इस 1 प्वाइंट में है वक्फ कानून की जान, SC का भी इसी पर ध्यान- 10 खास बातें
- April 17, 2025
- 0
Last Updated:April 17, 2025, 07:07 IST SC Hearing on Waqf Law: वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भी सुनवाई जारी है. इस नए वक्फ कानून
Last Updated:April 17, 2025, 07:07 IST SC Hearing on Waqf Law: वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भी सुनवाई जारी है. इस नए वक्फ कानून
Last Updated:
वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज फिर सुनवाई करने वाली है.
हाइलाइट्स
वक्फ संशोधन कानून को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई जारी रहेगी. बुधवार को करीब 2 घंटे चली सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल समेत अन्य वकीलों ने इस कानून को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट दलिलों को सुनने के बाद अंतरिम आदेश पारित करने जा रहा था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अंतरिम आदेश पारित करने का विरोध किया. और सुप्रीम कोर्ट से केंद्र और राज्य सरकारों की दलील सुनने के बाद ही आदेश पारित करने की अपील की.
इस नए वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को जोरदार बहस हुई और पूरा विवाद एक प्वाइंट ‘वक्फ बाय यूज़र’ पर आकर टिक गया है. यह वही प्रावधान है, जो अब नए कानून में खत्म किया गया है, लेकिन कोर्ट इसी बिंदु पर केंद्रित है. सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अब तक की कार्यवाही के दौरान सुप्रीम कोर्ट की ओर से मूल ‘वक्फ बाय यूजर’ अवधारणा का समर्थन करना केंद्र के लिए बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि यह नए कानून को गंभीर रूप से कमजोर कर सकता है. उम्मीद है कि गुरुवार को सरकार सुप्रीम कोर्ट के समक्ष नए कानून के प्रावधान का जोरदार बचाव करेगी.
आइए, इस पूरे मुद्दे को 10 पॉइंट्स में समझते हैं…
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 17 अप्रैल को लंच ब्रेक बाद फिर से सुनने का फैसला किया है. सरकार को ‘वक्फ बाय यूजर’ प्रावधान की वैधता और इसके पीछे के तर्क को मजबूती से रखना होगा. अगर कोर्ट इस प्रावधान पर रोक लगाता है, तो नए कानून की नींव कमजोर हो सकती है. दूसरी ओर, याचिकाकर्ता इसे 20 करोड़ मुस्लिमों की आस्था पर हमला बता रहे हैं. यह मामला न केवल कानूनी, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील हो गया है.
