नो बॉल, वाइड और रन आउट, सुपर ओवर का जबरदस्त रोमांच, दिल्ली जीती
- April 17, 2025
- 0
Last Updated:April 17, 2025, 01:36 IST आईपीएल 2025 में पहला सुपर ओवर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें मिचेल स्टार्क ने नो बॉल, वाइड बॉल और
Last Updated:April 17, 2025, 01:36 IST आईपीएल 2025 में पहला सुपर ओवर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें मिचेल स्टार्क ने नो बॉल, वाइड बॉल और
Last Updated:
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच पहुंचा सुपर ओवर में
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पहला सुपर ओवर आखिरकार फैंस को देखने को मिल ही गया. ये ओवर गजब का था इसमें भरपूर ड्रामा देखने मिला. दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क ने नो बॉल डाला, वाइड बॉल की और रन आउट भी हुआ. राजस्थान रॉयल्स की टीम सुपर ओवर में 5 गेंद ही खेल पाई और 12 रन का लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा. क्रिस्टन स्टब्स ने जोरदार छक्का लगाकर चौथी बॉल पर ही टीम को जीत तक पहुंचा दिया.
सुपर ओवर में हुआ भरपूर ड्रामा
मिचेल स्टार्क ने सुपर ओवर की पहली बॉल बिल्कुल पैर को निशाना बनाकर डाली और शिमरोन हेटमायर रन बनाने से चूके. दूसरी बार को उन्होंने जोरदार शॉट लगाकर चौका बटोरा. तीसरी बॉल को लॉन्ग ऑन की तरफ जोर से मारा लेकिन बॉल सीधा फील्डर के हाथ में गई राजस्थान के खाते में जुड़े सिर्फ 1 रन. चौथी गेंद पर रियान पराग स्ट्राइक पर थे उन्होंने बल्ला चलाया और गेंद किनारे से लगकर थर्ड मैन की तरफ से चौके को निकल गई.
9️⃣ runs to defend in 6️⃣ deliveries ‼
And this is what Mitchell Starc produced to take #DC to a super over 🫡
On a scale of 1-10, rate his class act ✍
Scorecard ▶ https://t.co/clW1BIQ7PT#TATAIPL | #DCvRR pic.twitter.com/ZwlCnBxzbp
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2025
