March 11, 2026
Info Tech

UPI के लिए NPCI का 30 करोड़ नए यूजर्स जोड़ने का टारगेट

  • April 16, 2025
  • 0

पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ा है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ( UPI) को ऑपरेट करने वाले नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की

UPI के लिए NPCI का 30 करोड़ नए यूजर्स जोड़ने का टारगेट
पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ा है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ( UPI) को ऑपरेट करने वाले नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की UPI के लिए 20 से 30 करोड़ नए यूजर्स को जोड़ने की योजना है। इसके रिटेल यूजर्स की संख्या 45 करोड़ से अधिक की है। 

Yashoraj IT Solutions

UPI की लोकप्रियता तेजी से बढ़ने के साथ दुनिया में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में भारत का योगदान लगभग 46 प्रतिशत हो गया है। PwC की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 12 वर्षों में रिटेल डिजिटल पेमेंट्स में लगभग 90 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। NPCI की योजना में UPI के फीचर्स बढ़ाना भी शामिल है। पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में मोबाइल फोन्स के इस्तेमाल से ट्रांजैक्शंस की वैल्यू बढ़कर 198 लाख करोड़ रुपये की थी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसमें UPI ट्रांजैक्शंस की बढ़ी हिस्सेदारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में मोबाइल से पेमेंट्स क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के जरिए खर्च की गई रकम की तुलना में लगभग 14.5 प्रतिशत अधिक थी। मोबाइल से पेमेंट्स में UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस की हिस्सेदारी लगभग 130 करोड़ रुपये की थी। इसके पीछे डिजिटल पेमेंट्स से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होना एक प्रमुख कारण है। UPI ट्रांजैक्शंस को दो कैटेगरी – पर्सन-टु-पर्सन (P2P) और पर्सन-टु-मर्चेंट (P2M) में रखा जाता है। पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में सभी UPI ट्रांजैक्शंस का एवरेज टिकट साइज लगभग 1,515 रुपये का था। 

पिछले वर्ष दिसंबर में UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस की कुल वैल्यू लगभग 23.25 लाख करोड़ रुपये की थी। इससे पिछले महीने में यह आंकड़ा लगभग 21.55 लाख करोड़ रुपये का था। दिसंबर में इन ट्रांजैक्शंस की प्रति दिन की औसत वैल्यू लगभग 74,990 करोड़ रुपये की रही है। इससे पिछले महीने में यह आंकड़ा लगभग 71,840 करोड़ रुपये का था। NPCI ने हाल ही में इन ट्रांजैक्शंस के लिए वॉल्यूम की लिमिट को दो वर्ष के लिए बढ़ाया था। इसके अलावा WhatsApp के सभी यूजर्स के लिए UPI सर्विसेज उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई थी। NPCI ने WhatsApp Pay पर UPI से जुड़े यूजर्स को जोड़ने की लिमिट भी हटा दी थी। इससे देश में वॉट्सऐप के सभी यूजर्स को ये पेमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराई जा सकेंगी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar