सोनिया-राहुल गांधी पर नया संकट, नेशनल हेराल्ड केस में ED ने बनाया आरोपी
- April 15, 2025
- 0
Last Updated:April 15, 2025, 18:07 IST नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED की बड़ी कार्रवाई. जांच एजेंसी ED ने इस मामले में सोनिया गांधी,
Last Updated:April 15, 2025, 18:07 IST नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED की बड़ी कार्रवाई. जांच एजेंसी ED ने इस मामले में सोनिया गांधी,
Last Updated:

हाइलाइट्स
नेशनल हेराल्ड केस में ED ने एक बार फिर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. कथित घोटाले में दोनों नेताओं के नाम हैं. इतना ही नहीं, ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का नाम भी इसमें है. राउज एवेन्यू कोर्ट में यह पहली चार्जशीट दायर की गई है. इससे पहले सुबह, राबर्ट वाड्रा से पूछताछ की गई थी.
नेशनल हेराल्ड केस की शुरुआत 2012 में हुई, जब बीजेपी नेता और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली की एक अदालत में शिकायत दर्ज की. स्वामी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की संपत्तियों को धोखाधड़ी और कुटिल तरीके से हासिल किया. एजेएल नेशनल हेराल्ड अखबार की प्रकाशक कंपनी है, जिसे 1938 में जवाहरलाल नेहरू और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने स्थापित किया था.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…