February 19, 2026
Trending

कानपुर में बनेंगे Cold Shelter Home, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शहरवासियों

  • April 13, 2025
  • 0

Last Updated:April 13, 2025, 18:00 IST Cold Shelter Home: कानपुर में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए कोल्ड शेल्टर होम बनाए जाएंगे. इनमें ठंडा पानी, पंखा, कूलर

कानपुर में बनेंगे Cold Shelter Home, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शहरवासियों

Last Updated:

Cold Shelter Home: कानपुर में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए कोल्ड शेल्टर होम बनाए जाएंगे. इनमें ठंडा पानी, पंखा, कूलर और संभवतः AC की सुविधा होगी. डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सहयोग की अपील की है.

X

Yashoraj IT Solutions
कानपुर

कानपुर में बनेंगे कोल्ड शेल्टर होम.

हाइलाइट्स

  • कानपुर में भीषण गर्मी से राहत के लिए कोल्ड शेल्टर होम बनेंगे.
  • इन शेल्टर होम्स में ठंडा पानी, पंखा, कूलर और संभवतः AC की सुविधा होगी.
  • डीएम ने सहयोग की अपील की, 21 जून को स्वयंसेवियों को सम्मानित किया जाएगा.

कानपुर: सर्दियों में बनाए जाने वाले शेल्टर हाउस के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी गर्मी और लू से राहत देने वाले कोल्ड शेल्टर होम के बारे में सुना है? जी हां, अब पहली बार कानपुर महानगर में भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत देने के लिए कोल्ड शेल्टर होम तैयार किए जाएंगे, जहां लोगों को दिन की तपिश से थोड़ी राहत मिल सकेगी.
कानपुर में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है. सर्दियों के शेल्टर होम की तर्ज पर अब गर्मी में भी ऐसे अस्थायी केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि आमजन को राहत मिल सके.

ये होंगी खास सुविधाएं
इन कोल्ड शेल्टर होम्स में ठंडा पानी, पंखा, कूलर, बैठने की व्यवस्था, आरओ और संभव हो तो AC की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इन्हें मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाया जाएगा, जहां ट्रैफिक प्रभावित न हो.
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिविल सोसाइटी, एनजीओ, व्यापार मंडल और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. डीएम ने इस पहल पर सभी से सहयोग की अपील की करते हुए कहा की शहर में वाटर कूलर, शेड और कोल्ड शेल्टर होम बनवाने में अपना सहयोग करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों का चयन किया जाए जहां पर ट्रैफिक बाधित न हो. स्थान तय करने के बाद उसकी जानकारी नगर निगम और जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि जरूरी परमिशन जल्द से जल्द दी जा सके.

स्वयंसेवियों को मिलेगा सम्मान
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि गर्मी में बेहतर राहत कार्य करने वाले 5 स्वयंसेवी संगठनों और 5 व्यक्तियों को 21 जून को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की छतों, बालकनी या आस-पास के स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था ज़रूर करें, क्योंकि गर्मी में वे भी बुरी तरह प्रभावित होते हैं.

homeuttar-pradesh

कानपुर में बनेंगे Cold Shelter Home, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शहरवासियों

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar