February 19, 2026
Trending

सीकर के शातिर शख्स ने दुबई में किए बड़े कांड… 2 शादियां कर चुका है

  • April 13, 2025
  • 0

Last Updated:April 13, 2025, 11:50 IST Jaipur News : आज हम आपको ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं जो मूलतया राजस्थान के सीकर जिले का रहने

सीकर के शातिर शख्स ने दुबई में किए बड़े कांड… 2 शादियां कर चुका है

Last Updated:

Jaipur News : आज हम आपको ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं जो मूलतया राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला और बीते कई बरसों से दुबई में रह रहा था. इलियास नाम का यह शख्स दुबई पुलिस में स्टोर कीपर था. इसके कारनामे…और पढ़ें

सीकर के शातिर शख्स ने दुबई में किए बड़े कांड... 2 शादियां कर चुका है

Yashoraj IT Solutions

इलियास की पहली पत्नी उसे दहेज प्रताड़ना के मामले में जेल भिजवा चुकी है.

हाइलाइट्स

  • इलियास दुबई पुलिस में स्टोर कीपर था.
  • एजीटीएफ ने सीकर से इलियास को पकड़ा.
  • इलियास गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा है.

विष्णु शर्मा.

जयपुर. यह कहानी राजस्थान के एक ऐसे शातिर शख्स की है जिसने दुबई में जाकर वहां की पुलिस में घुसपैठ कर डाली और कई साजिशों को अंजाम दे डाला. यह चालू शख्स इलियास सीकर के रामगढ़ सेठान का रहने वाला है. इलियास देश के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा है. उसे हाल में राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देशन में सीकर जिले से पकड़ा है. इस शातिर क्रिमिनल की हिस्ट्री बड़ी लंबी है.

इलियास को सीकर में रामगढ़ सेठान वार्ड नंबर 36 से एजीटीएफ की गिरफ्त में लिया है. वह साल 2014 से दुबई में रह रहा था. वह दुबई के शारजहां में सेंट्रल जेल के पीछे अल जुबेर सुपर मार्केट 03 नम्बर वलदिया बिल्डिंग में रह रहा था. इलियास खान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के मुख्य आरोपियों को दुबई में शरण देता था. वह दुबई पुलिस में स्टोर कीपर की नौकरी करता था. वह दुबई पुलिस कार्ड का उपयोग करके कई अपराधियों को वहां शरण देने का काम करवाता था.

पहली पत्नी ने इलियास को पहुंचा दिया था जेल
इलियास दो शादियां कर चुका है. इलियास खान की पहली पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज का केस दर्ज करवाया था. इस प्रकरण में वह जेल की सजा भी काट चुका है. वह हवाला के पैसों और गैंग के पैसों से दुबई में अय्याशी करता और लग्जरी लाइफ जीता था. उसका दुबई के रॉला मॉल इलाके में मुख्य ठिकाना था. इलियास वहां लॉरेंस गैंग के अपराधियों को रुकवाता था.

एजीटीएफ के दुबई आने की भनक भी लग गई थी इलियास को
पिछले दिनों राजस्थान पुलिस की एजीटीएफ को दुबई में काफी समय से इस गैंग के शेल्टर्स ठिकानों और लोकल असिस्ट के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी. उसके बाद एजीटीएफ ने उसे ट्रैक करना शुरू किया. लेकिन शातिर इलियास को इसकी भी भनक लग गई थी. लिहाजा वह दुबई से फरार होकर सीकर आ गया. यहां एजीटीएफ की टीम के एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर मनीष शर्मा, रविंद्र प्रताप सिंह, सुनील जांगिड़ की टीम ने उसे दबोच लिया. अब उससे पूछताछ की जा रही है.

homerajasthan

सीकर के शातिर शख्स ने दुबई में किए बड़े कांड… 2 शादियां कर चुका है

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar