बजरंग बली के दर्शन करने पहुंचीं धनश्री, लोगों ने कर दिया ट्रोल, कहा- पैसे…
- April 13, 2025
- 0
Last Updated:April 13, 2025, 10:42 IST धनश्री वर्मा हनुमान मंदिर में दर्शन करने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. तलाक के बाद 4 करोड़ की एलिमनी
Last Updated:April 13, 2025, 10:42 IST धनश्री वर्मा हनुमान मंदिर में दर्शन करने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. तलाक के बाद 4 करोड़ की एलिमनी
Last Updated:
हनुमान मंदिर में धनश्री.
हाइलाइट्स
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका हनुमान मंदिर में जाना और वहां दर्शन करते हुए फोटो शेयर करना. उनके इस पोस्ट पर लोग उन्हें ट्रोल करने से थक नहीं रही है. हालांकि, कई लोग उनके श्रद्धा की तारीफ कर रहे हैं. धनश्री और यूजी का जबसे तलाक हुआ है, लोग धनश्री को ही तलाक का कारण मान रहे हैं क्योंकि धनश्री ने 4 करोड़ की एलिमनी ली थी.
धनश्री की सोशल मीडिया अकाउंट पर जो रिसेंट तस्वीर शेयर हुई है, उसमें वह एक हनुमान मंदिर में दिखाई दे रही हैं. धनश्री ने ऑरेंज कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है. फोटो शेयर करते ही कुछ यूजर्स ने ट्रोलिंग शुरू कर दी. किसी ने लिखा- “लगता है पैसे खत्म हो गए हैं.” तो किसी ने कहा, “जो पति का नहीं हुआ, वो भगवान का क्या होगा?” एक यूज़र ने कमेंट किया कि “भगवान जी उसे आशीर्वाद दो ताकि किसी और लड़के का और न कट सके,” जबकि दूसरे ने लिखा, “हर पापी मंदिर या भगवान के पास जाकर अपने पापों का प्रायश्चित करता ही है.” कुछ ने तो यह तक कह दिया कि अब वह फिर से किसी ‘धनवान’ को मांग रही हैं.
