UP के 40 जिलों में बारिश का तांडव, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना
- April 13, 2025
- 0
वाराणसी: यूपी में हल्की-हल्की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक आने वाले 3 से 4 दिनों तक यूपी के
वाराणसी: यूपी में हल्की-हल्की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक आने वाले 3 से 4 दिनों तक यूपी के
वाराणसी: यूपी में हल्की-हल्की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक आने वाले 3 से 4 दिनों तक यूपी के अलग-अलग जगहों पर बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश की हल्की छींटे भी पड़ सकती हैं. शनिवार को यूपी के लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर और आगरा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के झोंके भी चले. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश भी हुई.
IMD के अनुसार रविवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश होगी. अनुमान है रविवार को यूपी के मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, महराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है.
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| लखनऊ | 32.9 /22.2 | 91 |
| आगरा | 36.1/19.4 | 123 |
| कानपुर | 34.2/20.8 | 63 |
| मेरठ | 33.1/16.7 | 83 |
| वाराणसी | 34.2/24.0 | 61 |
(नोट – यह आंकड़ा शनिवार का है)
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले अगले 24 घंटे तक अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में उछाल आएगा. वहीं, 16 अप्रैल को फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.
झांसी रहा सबसे गर्म जिला
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को यूपी का झांसी जिला सबसे गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 41.3 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं, मेरठ में सबसे कम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
