Holi 2025 Quiz: होली को क्या-क्या कहा जाता है, लठमार होली कहां खेली जाती है?

Last Updated:
Holi 2025 Quiz: होली को उड़ीसा में दिल्हात्ता कहते हैं. इसे रंग पंचमी और बसंतो उत्सव भी कहा जाता है. होली फाल्गुन महीने में मनाई जाती है. प्रहलाद भगवान विष्णु के अनुयायी थे.आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सवालों के जव…और पढ़ें

Holi 2025, Holi festival: होली के बारे में इंटरेस्टिंग फैक्टस.
हाइलाइट्स
- उड़ीसा में होली को दिल्हात्ता कहते हैं.
- लठमार होली बरसाना में खेली जाती है.
- होली फाल्गुन महीने में मनाई जाती है.
Holi 2025 Quiz: आज होली का त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि होली को और किन किन नामों से जाना जाता है और कहां लठमार होती है? आइए आपको होली से जुडे कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बताते हैं.
उड़ीसा में होली को किस नाम से मनाया जाता है?
A. दिल्हात्ता (Dhilhatta)
B. धोआजुन (Dhoajun)
C. दोलिजत्ता (Dolijatta)
D. दोलाजत्ता (Dolijatta)
सही जवाब. D- ओडिशा के जिलों में होली को डोला पूर्णिमा कहा जाता है.
होली को और किन किन नामों से जाना जाता है?
A. रंगों का त्योहार
B. रंग पंचमी
C. बसंतो उत्सव
D. उपरोक्त सभी
सही जवाब. D- होली के त्योहार को ‘रंगों के त्योहार’ के रूप में जाना जाता है. इसे पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में ‘डोल जात्रा’ या ‘बसंता उत्सव’ के नाम से भी मनाया जाता है.
होली किस हिन्दू महीने में मनाया जाता है?
A. माघ
B. बैसाख
C. फाल्गुन
D. पौसा
सही जवाब. C- होली हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन माह की पूर्णिमा यानी पूर्णिमा के दिन की शाम से होती है.
हिरण्यकाश्यप के भक्त पुत्र प्रहलाद किस देवता के अनुयायी थे?
A. भगवान शिव
B. भगवान कृष्ण
C. भगवान ब्रह्मा
D.भगवान विष्णु
सही जवाब. D
प्रहलाद की बुआ का क्या नाम था?
A. होलिका
B. होली
C. होलिमा
D. हिडिम्बा
सही जवाब.A
होली के त्यौहार के बाद किस मौसम की शुरुआत होती है?
A. गर्मी
B. मानसून
C. पतझड़
D. वसंत
सही जवाब.D
भारत में ‘लठमार होली’ कहां खेली जाती है?
A.मथुरा
B.हम्पी
C.बरसाना
D.जयपुर
सही जवाब.C
दक्षिण भारत में होलिका दहन को क्या कहा जाता है?
A. फाल्गुन
B. दोलाजाता
C. डोल जातारा
D. कामा दनहम
सही जवाब-C
होली के मौके पर पारंपरिक रूप से क्या पिया जाता है, जिसे अक्सर भांग के साथ मिलाया जाता है?
A.ठंडाई
B.लस्सी
C.छाछ
D.शरबत
सही जवाब:A
March 14, 2025, 08:26 IST
