Bihar Weather Today: बिहार में आसमान से बरस रही आग, रात में भी छूट रहा पसीना

Last Updated:
Bihar Weather Today: वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार 15 मार्च तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. हवा की रफ्तार थोड़ी बदल सकती है बाकि सब पहले जैसा ही रहेगा.

चढ़ गया होली का रंग
हाइलाइट्स
- बिहार में 13-15 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा.
- दिन का तापमान 32-36°C और रात का तापमान 18-21°C रहेगा.
- पटना का AQI 190, गया का 114, और पूर्णिया का 234 है.
पटना. बिहार में अब गर्मी की शुरुआत हो गई है. दिन में पसीने छुड़ा देने वाली धूप देखने को मिल रही है. दोपहर को इसका असर अधिक देखा जा रहा है. दिन का अधिकतम तापमान 35°C के ऊपर चला गया है जबकि रात का तापमान 20°C के आंकड़े को भी क्रॉस कर गया है. इसी बीच आज से होली का भी खुमार शुरू हो गया है. आज होलिका दहन है कुछ जगहों पर 14 मार्च को जबकि अन्य जगहों पर 15 मार्च को भी होली मनाई जाएगी. ऐसे में मौसम भी बहुत बड़ा फैक्टर बनकर उभरने वाला है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार 15 मार्च तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. हवा की रफ्तार थोड़ी बदल सकती है बाकि सब पहले जैसा ही रहेगा.
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अब पश्चिमी अफगानिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है. इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है. इन सभी मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से 15 मार्च तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है लेकिन अगले 16 मार्च से बिहार के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है.
13 मार्च से 15 मार्च तक, ऐसा रहेगा मौसम
13-15 मार्च के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान आकाश पूरी तरह से साफ बना रहेगा. इस अवधि के दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 32-36° के रेंज में बने रहने की संभावना है.
इस अवधि के दौरान प्रदेश का निम्नतम तापमान 18-21° के रेंज में बने रहने की संभावना है. इसके अलावा प्रदेश के उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में सतही हवा की दिशा पूर्वी, रफ्तार 08-10 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके के साथ 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिण बिहार एवं उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में सतही हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम और गति 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे एवं झोंके के साथ 15-30 किलोमीटर प्रति घंटे.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
जिला | अधिकतम ताप. | न्यूनतम ताप. | AQI |
पटना | 34 | 20.3 | 190 |
मुजफ्फरपुर | 32.4 | 19.5 | 157 |
गया | 35.2 | 18 | 114 |
पूर्णिया | 32.4 | 19.1 | 234 |
भागलपुर | 33.8 | 18.7 | 102 |
पश्चिम चंपारण | 32 | 17.8 | 156 |
बक्सर | 35.1 | 17.2 | 136 |
डेहरी | 32 | 17 | 151 |
क्या कहते हैं आंकड़े
12 मार्च को बिहार के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी रही. दिन का तापमान 35°C के आंकड़े को पार कर गया है जबकि रात का तापमान 20°C के भी आगे निकल चुका है. इस दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.2°छत्तीसगढ़ में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3°C बांका में दर्ज किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान खगड़िया में 21.3°C दर्ज किया गया. आज सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.7°C खगड़िया में दर्ज किया गया. इस दिन का सबसे अच्छी हवा कटिहार में रही जिसका AQI 64 दर्ज हुआ.
Patna,Patna,Bihar
March 13, 2025, 05:56 IST
