Info Tech

Republic Day Parade Online Live: रिपब्‍लिक डे परेड 2025 अपने मोबाइल, लैपटॉप, टीवी पर ऐसे देखें लाइव

26th January Parade Live : भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की राजधानी नई दिल्‍ली में कर्तव्‍यपथ पर भव्‍य परेड का आयोजन किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड आकर्षण का केंद्र होने वाली है। कर्तव्य पथ पर भारत की विविधता को समाए, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की अलग-अलग संस्कृति को दर्शाने वाली कुल 26 झांकियां दर्शकों को देखने को मिलने वाली हैं। 

कहां, कब और कैसे देखें रिपब्लिक डे परेड (How to watch Republic Day Parade online Live)
गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। परेड दिल्ली के विजय चौक से शुरू होगी। यह कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। परेड बेहद खास होने वाली है क्योंकि पहली बार ऐसा होगा जब गणतंत्र दिवस परेड में थल सेना, नौसेना और वायु सेना की एक संयुक्त झांकी दर्शकों को देखने को मिलेगी। 

इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड समेत 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से झांकियां निकाली जाएंगीं। परेड का खास आकर्षण महाकुंभ मेला 2025 भी रहेगा जिसके ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर को झांकी के रूप में दिखाया जाएगा। 

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम
76वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत-विरासत और विकास’ रखी गई है। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इसकी प्रगति की निरंतर यात्रा को दिखाती है। 

76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि
76वें गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे हैं। भारत और इंडोनेशिया के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का भी मौका है। इसी लिहाज से इंडोनेशिया के राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली में रहेंगे। 

How to Watch Republic Day Parade online Live
26 जनवरी 2025 की रिपब्लिक डे परेड को दूरदर्शन पर लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा। परेड सुबह 10.30 बजे से शुरू हो जाएगी। परेड का लाइव कवरेज दूरदर्शन के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनलों पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऑल इंडिया रेडिया पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। 

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar

viral blogs

About Author

You may also like

Apple Watch
Info Tech

Apple Watch Series 10: The Future of Wearable Technology

Apple Watch Series 10 represents a significant leap forward in wearable technology. Combining cutting-edge hardware with innovative software, it offers