सेहत के लिए संजीवनी से कम नहीं ये जूस, गैस-आंतों के सूजन के लिए रामबाण

Last Updated:
Cabbage Juice Health Benefits, अगर आप गैस की समस्या, आंतों की सूजन या खराब पाचन तंत्र से परेशान हैं, तो बंद गोभी का जूस एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय हो सकता है. यह न केवल आपकी आंतों को साफ करता है बल्कि गुड बैक्ट…और पढ़ें

जानें रोजाना गोभी का जूस पीने के फायदे
हाइलाइट्स
- बंद गोभी का जूस गैस और आंतों की सूजन कम करता है.
- यह जूस आंतों को साफ कर पाचन सुधारता है.
- बंद गोभी का जूस शरीर से विषैले तत्व निकालता है.
ऋषिकेश: आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा परेशानी गैस बनने और आंतों में सूजन की होती है. यदि इस समस्या का सही समय पर समाधान न किया जाए, तो यह पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है. ऐसे में एक आसान और प्राकृतिक उपाय बंद गोभी का जूस हो सकता है, जो आपकी आंतों को साफ करने और गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है.
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ राजकुमार (डी. यू. एम) ने कहा कि अगर आप गैस की समस्या, आंतों की सूजन या खराब पाचन तंत्र से परेशान हैं, तो बंद गोभी का जूस एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय हो सकता है. यह न केवल आपकी आंतों को साफ करता है बल्कि गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने, सूजन कम करने और डाइजेशन सुधारने में भी मदद करता है. इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने से आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं और अपनी आंतों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं.
बंद गोभी का जूस क्यों है फायदेमंद?
बंद गोभी एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जिसमें विटामिन C, विटामिन K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा, इसमें प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो आंतों के लिए लाभकारी गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं. ये बैक्टीरिया पाचन को सुधारते हैं, पेट की सफाई करते हैं और गैस की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं.
आंतों की सूजन और गैस कैसे कम करता है?
1. प्रीबायोटिक गुण:
बंद गोभी का जूस आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाकर पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाता है. यह आंतों में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है.
2. एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव:
बंद गोभी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व आंतों की सूजन को कम करने में कारगर होते हैं. अगर गैस के कारण आंतों में जलन या सूजन हो रही हो, तो यह जूस उसे नैचुरली ठीक करने में मदद करता है.
3. पाचन तंत्र को मजबूत करता है:
इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है, जिससे गैस बनने की संभावना कम हो जाती है.
4. डिटॉक्स का काम करता है:
यह जूस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है, जिससे आंतें स्वस्थ बनी रहती हैं और पूरे पाचन तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand
March 02, 2025, 12:00 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
