Info Tech

Redmi Book Pro 16, Book Pro 14 2025 लैपटॉप हुए लॉन्च, 30 घंटे बैटरी, 165Hz डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

Xiaomi ने घरेलू मार्केट में नए लैपटॉप REDMI Book Pro 14 2025 और REDMI Book Pro 16 2025 को लॉन्च किया है। REDMI Book Pro 16 2025 लैपटॉप में 3.1K रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। प्रोसेसर के लिए इसमें Intel Ultra 5 225H और Ultra 7 255H का विकल्प मिल जाता है। REDMI Book Pro 14 2025 में 2.8K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। आइए जानते हैं इन लैपटॉप की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

REDMI Book Pro 16, REDMI Book Pro 14 Price

REDMI Book Pro 16 की कीमत 6499 युआन (लगभग 78,000 रुपये) से शुरू होती है। जबकि REDMI Book Pro 14 की कीमत 5699 युआन (लगभग 68,000 रुपये) से शुरू होती है। कंपनी ने इनके ग्लोबल लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। 
 

REDMI Book Pro 16 2025 Specifications

REDMI Book Pro 16 लैपटॉप स्लीक डिजाइन में आता है। यह 15.9mm मोटाई में आता है। लैपटॉप का वजन 1.88kg है। लैपटॉप में 3.1K LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। लैपटॉप में 500 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यह 100% DCI-P3 कलर कवरेज के साथ आता है। डिवाइस को Intel Ultra 5 225H (14 cores, 4.9GHz) या Ultra 7 255H (16 cores, 5.1GHz) प्रोसेसर के साथ खरीदा जा सकता है। डिवाइस में 32GB LPDDR5X रैम दी गई है और 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है। 

बैटरी की बात करें तो इसमें 99Wh की बैटरी लगी है जो 30 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। कंपनी ने इसके साथ 140W GaN USB-C एडेप्टर दिया है जो लैपटॉप को 30 मिनट में 54% चार्ज कर देता है। इसमें हरिकेन कूलिंग सिस्टम लगा है। 
 

REDMI Book Pro 14 2025 Specifications

REDMI Book Pro 14 भी स्लीक है और 15.9mm मोटाई में है। इसका वजन 1.45kg है। लैपटॉप में 2.8K डिस्प्ले दिया गया है और 500 निट्स की ब्राइटनेस है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 100% sRGB कवरेज है। डिवाइस को Intel Ultra 5 225H (14 cores, 4.9GHz) या Ultra 7 255H (16 cores, 5.1GHz) प्रोसेसर के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 16 जीबी रैम, या 32 जीबी रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज दी गई है।  

इस लैपटॉप में 80Wh की बैटरी है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह 31 घंटे तक चल सकती है। यहां कंपनी ने 100W GaN एडेप्टर दिया है जो इसे 30 मिनट में 51% चार्ज कर सकता है। 

दोनों ही लैपटॉप Windows 11 (चाइनीज वर्जन) पर काम करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Thunderbolt 4, USB-C, HDMI 2.1, दो USB-A 3.2 Gen1 पोर्ट, और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इसके अलावा इनमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar

viral blogs

About Author

You may also like

Apple Watch
Info Tech

Apple Watch Series 10: The Future of Wearable Technology

Apple Watch Series 10 represents a significant leap forward in wearable technology. Combining cutting-edge hardware with innovative software, it offers