6GB रैम, 20MP नाइट विजन कैमरा के साथ सस्ता, 'टफ' फोन Ulefone Armor X32 लॉन्च, जानें कीमत
- May 3, 2025
- 0
Ulefone ऐसी स्मार्टफोन मेकर कंपनी है जो पत्थर से मजबूत और रफ-टफ फोन बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अपने रग्ड स्मार्टफोन्स में एक और सस्ता
Ulefone ऐसी स्मार्टफोन मेकर कंपनी है जो पत्थर से मजबूत और रफ-टफ फोन बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अपने रग्ड स्मार्टफोन्स में एक और सस्ता
Ulefone Armor X32 की अमेरिका में कीमत 129.99 डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से फोन को खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह AliExpress और Ozon जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है।
Ulefone Armor X32 में 5.65 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। रग्ड फोन होने के चलते कंपनी ने इसे मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया है। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 और IP69K रेटिंग आती है। टफ बिल्ड क्वालिटी वाले इस फोन का वजन 280 ग्राम है। फोन में दो सिम कार्ड लगते हैं और NFC सपोर्ट भी है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 पर ऑपरेट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी सपोर्ट करता है।
Armor X32 में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का Helio G91 चिपसेट लगा है। जिसके साथ में कंपनी ने 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग की है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 5500mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलता है। जिसके साथ में पावरफुल 120 ल्यूमेंस फ्लैश लाइट मिलती है। फोन में 20MP का नाइट विजन कैमरा दिया गया है। इस कैमरा की खास बात यह है कि इसमें दो इंफ्रारेड एलईडी फ्लैश लाइट दिए गए हैं। रात के समय में भी यह अंधेरे में साफ देख सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में यह 16MP कैमरा से लैस होकर आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
