February 20, 2026
Trending

5 बार IVF कराने के बाद भी दंपति को नहीं हुई संतान, सीकर जाते ही हुआ चमत्कार

  • May 19, 2025
  • 0

Last Updated:May 19, 2025, 00:00 IST Sikar Latest News: सीकर के एक निजी हॉस्पिटल में डॉ. सरिता जैन की टीम ने पहली कोशिश में जुड़वां बच्चों का जन्म

5 बार IVF कराने के बाद भी दंपति को नहीं हुई संतान, सीकर जाते ही हुआ चमत्कार

Last Updated:

Sikar Latest News: सीकर के एक निजी हॉस्पिटल में डॉ. सरिता जैन की टीम ने पहली कोशिश में जुड़वां बच्चों का जन्म कराकर IVF में सफलता पाई.

5 बार IVF कराने के बाद भी दंपति को नहीं हुई संतान, सीकर जाते ही हुआ चमत्कार

Yashoraj IT Solutions

जुड़वा शिशु 

सीकर. अब जयपुर के तर्ज पर भी सीकर में भी चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होती जा रही है. सीकर में मौजूद बेहतर चिकित्सा सिस्टम के कारण IVF सेंटर ने असंभव कार्य को भोर संभव कर दिखाया है. सीकर के एक निजी हॉस्पिटल की डॉ. सरिता जैन को टीम ने 5 बार IVF असफल होने के बाद सीकर में पहली कोशिश में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. इससे पहले बच्चों के दंपति जयपुर दिल्ली सहित कई बड़े शहरों के चक्कर काट चुके हैं. लेकिन उनको सफलता नहीं मिली. सीकर की एक निजी हॉस्पिटल ने यह कर दिखाया है.

इस सेंटर ने हाई-रिस्क और बार-बार असफल IVF मामलों में शानदार परिणाम देकर चिकित्सा जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है. हाल ही में बेंगलुरु के एक बड़े हॉस्पिटल में 5 बार IVF असफल होने के बाद सीकर में पहली कोशिश में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. इसके अलावा वेजाइनल एजेनेसिस, हाइड्रोसैलपिन्स और डर्मोइड सिस्ट जैसी जटिलताओं से जूझ रही एक महिला ने IVF के जरिए एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया. गंभीर एंडोमेट्रियोसिस और एडेनोमायोसिस से पीड़ित एक अन्य महिला ने दवाओं से यूटेरस का आकार कम कराकर स्वस्थ शिशु को जन्म दिया. सेंटर की उन्नत तकनीकों जैसे टीईएसई (टेस्टीकुलर स्पर्म एक्सट्रैक्शन), पीईएसए (पर्क्यूटेनियस एपिडिडाइमल स्पर्म एस्पिरेशन), एम्ब्रियो बायोप्सी, और पीजीटी (प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक टेस्टिंग) ने असाधारण परिणाम दिए. यहां नॉन-ऑबस्ट्रेक्टिव अज़ूस्पर्मिया में टेस्ट से केवल 6-7 स्पर्म मिलने के बावजूद सफल गर्भधारण हुआ.

इसी तरह जेनेटिक ट्रांस-लोकेशन वाले दंपती को PGT के जरिए स्वस्थ जुड़वां गर्भावस्था मिली. डॉ. सरिता जैन ने बताया कि हमारा मिशन है कि छोटे शहरों में भी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों, हम सीकर में वही तकनीक और देखभाल प्रदान कर रहे हैं, जो पहले केवल महानगरों में संभव थी. इस सेंटर ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया बल्कि असंख्य परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homerajasthan

5 बार IVF कराने के बाद भी दंपति को नहीं हुई संतान, सीकर जाते ही हुआ चमत्कार

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar