February 20, 2026
Trending

30 साल की होने से पहले करोड़पति हो जाएगी आपकी लाडली, बस करना होगा एक काम

  • April 19, 2025
  • 0

Last Updated:April 19, 2025, 18:51 IST म्यूचुअल फंड में 5 लाख रुपये का लंपसम निवेश कर 27 साल में 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड बनाकर बेटी

30 साल की होने से पहले करोड़पति हो जाएगी आपकी लाडली, बस करना होगा एक काम

Last Updated:

म्यूचुअल फंड में 5 लाख रुपये का लंपसम निवेश कर 27 साल में 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड बनाकर बेटी का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है. 12% सालाना रिटर्न के साथ, यह निवेश महंगाई को मात देकर आर्थिक सुरक्षा प्रदान …और पढ़ें

30 साल की होने से पहले करोड़पति हो जाएगी आपकी लाडली, बस करना होगा एक काम

Yashoraj IT Solutions

27 साल में बनकर तैयार हो जाएगा 1 करोड़ से ज्यादा का फंड.

हाइलाइट्स

  • म्यूचुअल फंड में 5 लाख का निवेश करें.
  • 27 साल में 1 करोड़ से अधिक का फंड बनेगा.
  • बेटी का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित होगा.

नई दिल्ली. इस महंगाई के जमाने में बच्चों का भविष्य सुरक्षित कितना मुश्किल होता जा रहा है इस बात से कोई अनजान नहीं है. उनकी पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्च का बोझ आपके कंधों पर ही होता है. ऐसे में उनके लिए अतिरिक्त जमा पूंजी बचा पाना तो लगभग नामुमकिन हो जाता है. इसलिए हम आपको एक ऐसी तरकीब के बारे में बताएंगे जिसमें आपको बस एक बार पैसा लगाना है और फिर आपकी बेटी के 30 साल पूरे करने से पहले ही उसका आगे का पूरा भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित हो जाएगा.

इस तरकीब में आपको पैसा खुद से मैनेज करने की जरूरत नहीं है. यह काम भी आपके लिए कोई और ही करेगा. आपको बस एक बार अपनी बेटी के नाम पर 5 लाख रुपये डालने हैं और उसके बाद अगले 27 साल में वह 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड हो जाएगा. हम बात कर रहे हैं म्यूचुअल फंड में लंपसम निवेश की.

ये भी पढ़ें- सेल डीड कराकर खरीदें प्रॉपर्टी या कराएं लीज डीड? दोनों में क्‍या है अंतर और कौन सी है बेस्‍ट 

कैसे बनेंगे 1 करोड़
आप एक बार में 5 लाख रुपये की किसी म्यूचुअल फंड में निवेश कर दें. इसके लिए आप एक सर्टिफाइड और अनुभवी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह ले सकते हैं कि आपके गोल के लिहाज से कौन सा फंड आपके लिए सही रहेगा. किसी ऐसे फंड का चुनाव करें जिसका सालाना रिटर्न औसत 12 फीसदी या उससे अधिक हो. अब मान लीजिए कि आपने 12 फीसदी का एनुअल रिटर्न देने वाले किसी फंड में पैसा लगा दिया तो अगले 27 साल में कितना फंड जमा हो जाएगा इसे एक उदाहरण से समझते हैं.

कितना हो जाएगा कुल फंड
आपने 5 लाख रुपये एक बार में निवेश किए. इस पर आपको 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिल रहा है. 27 साल में आपका टोटल रिटर्न 1,01,62,440 रुपये हो जाएगा. यानी 5 लाख रुपये आपका निवेश और 1,01,62,440 रुपये का उस पर रिटर्न. 27 साल में कुल जमा फंड 1,06,62,440 रुपये होगा. हर साल महंगाई को आरबीआई 6 फीसदी के अंदर रखने का प्रयास करती है और हालात बिगड़ने पर भी यह 8-10 फीसदी से नीचे ही रहती है. अगर ऐसे में आप 12 फीसदी के रिटर्न के साथ अपना फंड जमा करते हैं तो आप महंगाई को भी मात देकर अपनी बेटी के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं.

homebusiness

30 साल की होने से पहले करोड़पति हो जाएगी आपकी लाडली, बस करना होगा एक काम

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar