Info Tech

29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, घर बैठे ऐसे देखें ऑनलाइन

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 29 मार्च को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य के एक हिस्से को ढक लेगा। यह खगोलीय घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है और सूर्य की रोशनी को आंशिक रूप से रोक देता है। साल 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। अगला ग्रहण 21 सितंबर को होगा। यहां हम इस साल के पहले सोलर एक्लिप्स के बारे में सभी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं।
 

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

NASA के अनुसार, 29 मार्च को सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का चरम समय 4:17 बजे होगा। यह ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा, लेकिन भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा।
 

सूर्य ग्रहण को देखने के लिए बरतें सावधानी

लूनर एक्लिप्स को नंगी आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन सूर्य ग्रहण को सीधे देखना खतरनाक हो सकता है। बिना उचित सुरक्षा उपायों के सूर्य ग्रहण को देखने से आंखों को स्थायी रूप से डैमेज पहुंच सकता है। वैज्ञानिक हमेशा स्पेशल सोलर फिल्टर ग्लास या अन्य प्रोटक्टिव टूल्स का यूज करने की सलाह देते हैं।
 

इस साल दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे

नासा का कहना है कि साल 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला 29 मार्च को और दूसरा 21 सितंबर को होगा। वहीं, इस साल दो चंद्र ग्रहण भी पड़ेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होली के दिन लगेगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 9:29 बजे शुरू होकर दोपहर 3:39 बजे समाप्त होगा।

यह ग्रहण करीब एक घंटे चार मिनट तक चलेगा और इसका चरम समय दोपहर 12:29 बजे रहेगा। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखेगा। यह एक ‘ब्लड मून’ होगा, जहां चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। ऐसा तब होता है जब पृथ्वी की वायुमंडलीय किरणें सूर्य के प्रकाश को मोड़ देती हैं और अन्य रंगों को अवशोषित कर केवल लाल रंग को परावर्तित करती हैं। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा।
 

इस सू्र्य ग्रहण को ऑनलाइन कैसे देखें?

यदि आप 29 मार्च 2025 को होने वाले सूर्य ग्रहण को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो कई पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स इस खगोलीय घटना की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेंगे। भारत में और अन्य देशों में दर्शक नीचे बताए गए माध्यमों से इस ग्रहण को देख सकते हैं:

NASA: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपनी आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करती है। आप nasa.gov पर जाकर या उनके यूट्यूब चैनल पर इस घटना को देख सकते हैं।

Time and Date: यह वेबसाइट ग्रहण के इंटरएक्टिव मैप्स और लाइव कवरेज की सुविधा देती है। आप timeanddate.com पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

Slooh Observatory: स्लू अंतरिक्ष से संबंधित घटनाओं को लाइव स्ट्रीम करता है। उनकी स्ट्रीम देखने के लिए slooh.com पर जाएं।

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar

viral blogs

About Author

You may also like

Apple Watch
Info Tech

Apple Watch Series 10: The Future of Wearable Technology

Apple Watch Series 10 represents a significant leap forward in wearable technology. Combining cutting-edge hardware with innovative software, it offers