नई दिल्ली. भारतीय सेना ने पिछले 10 सालों में तीसरी बार पाकिस्तान को उन्हीं के घर में घुसकर खूब धोया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने 9 और 10 मई की रात को एक साथ पाकिस्तान के 12 में से 11 एयरबेस पर बेलेस्टिक मिसाइल से धमाके किए. भारतीय हमलों का डर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर में किस तरह का था, इसका खुलासा खुद प्रधानमंत्री ने किया. मौका था पाकिस्तान सेना के सम्मान में ‘यौम-ए-तशक्कुर’ यानी धन्यवाद दिवस का. मुनीर ने इस दौरान स्वीकार किया कि आधी रात को आसिम मुनीर ने उन्हें फोन कर बताया कि भारत ने नूर खान एयरबेस और अन्य बेस पर बैलेस्टिक मिसाइल से धमाके किए हैं.
मुझे हॉटलाइन पर कॉल आया
शहबाज शरीफ ने कहा कि 9-10 की दरमियानी रात में तकरीबन ढाई बजे सिपहसालार जनरल आसिम मुनीर ने मुझे सिक्योर फोन पर बताया कि वजीर-ए-आजम साहब, हिन्दुस्तान ने अपने बैलेस्टिक मिसाइल अभी लॉन्च किए हैं. एक नूर खान एयरबेस पर गिरा है और कुछ और दूसरे इलाकों में गिरे हैं. इस वीडियो को बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. शहबाज शरीफ ने इस दौरान भारत को फिर गीदड़भभकी दी. उन्होंने कहा कि उनका देश एक शांतिप्रिय राष्ट्र है लेकिन वह अपनी रक्षा में सूटेबल जवाबन पड़ोसी मुल्क को देंगे और यह उनका अधिकार है. पाकिस्तान ने सेना के सम्मान में ‘यौम-ए-तशक्कुर’ यानी धन्यवाद दिवस भी मनाया. चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव समाप्त करने के लिए 10 मई को सहमति बनी थी.