February 19, 2026
Trending

2 घंटे में 400 समोसे लोग कर जा रहे चट, आकार देखकर लोग हो जाते हैं फिदा

  • April 13, 2025
  • 0

Last Updated:April 13, 2025, 05:51 IST Agra Famous Samosa: यूपी के आगरा में दो ममेरे भाइयों ने समोसा का बिजनेस कर लोगों को हैरान कर दिया है. इनके

2 घंटे में 400 समोसे लोग कर जा रहे चट,  आकार देखकर लोग हो जाते हैं फिदा

Last Updated:

Agra Famous Samosa: यूपी के आगरा में दो ममेरे भाइयों ने समोसा का बिजनेस कर लोगों को हैरान कर दिया है. इनके स्वादिष्ट समोसों को देखकर हर की खाना चाहता है. यहां मात्र 2 घंटे में 400 समोसों की बिक्री हो जाती है.

X

Yashoraj IT Solutions
छोटे

छोटे समोसे

हाइलाइट्स

  • पुष्पेंद्र और रोहित ने आगरा में अनोखा समोसा स्टार्टअप शुरू किया.
  • चार छोटे समोसे सिर्फ 10 रुपये में बेचते हैं.
  • रोजाना 400 समोसे बनाकर शाम 6-8 बजे तक बेचते हैं.

आगरा: कहते हैं कि अगर दिल में कुछ कर गुजरने की चाह हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है आगरा के मधु नगर इलाके के रहने वाले दो ममेरे भाइयों पुष्पेंद्र और रोहित ने. इन्होंने न तो कोई बड़ा इंवेस्टमेंट किया, न कोई बड़ी दुकान ली, लेकिन अपने हुनर और मेहनत से एक ऐसा स्टार्टअप खड़ा कर दिया है, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.

हर शाम ये दोनों भाई आगरा के शाह मार्केट में एक छोटा सा स्टोव, कढ़ाई और बाल्टी लेकर पहुंचते हैं. वहीं, मौके पर ही एक छोटी सी दुकान सजाकर उस पर बेहद छोटे आकार में लाजवाब स्वादिष्ट समोसे बेचते हैं. सबसे खास बात यह है कि वह चार समोसे सिर्फ 10 रुपये में देते हैं. लोगों को इनके समोसे इतने पसंद आते हैं कि खाने वालों की भीड़ लग जाती है.

समोसे का आकार देख चौंक जाते हैं लोग

रोहित बताते हैं कि डेढ़ साल पहले वह अपने मामा के साथ सोनीपत गए थे. जहां उनके मामा समोसे की दुकान चलाते थे. वहीं, रहते हुए उन्होंने छोटा समोसा बनाना सीखा. इन समोसों में भी आलू, मटर और मसाले होते हैं, लेकिन इनका साइज बेहद छोटा होता है, जिससे इन्हें खाने में और भी मज़ा आता है. कुरकुरे और स्वादिष्ट ये समोसे जब पहली बार लोग देखते हैं, तो हैरान रह जाते हैं, लेकिन एक बार चखने के बाद दोबारा जरूर खाने पहुंच जाते हैं.

400 समोसे डेली होते हैं तैयार

पुष्पेंद्र बताते हैं कि उन्होंने यह स्टार्टअप करीब डेढ़ महीने पहले शुरू किया. घर से रोज़ाना लगभग 400 से ज्यादा समोसे बनाकर लाते हैं, जिन्हें पहले ही हल्का फ्राई कर लिया जाता है. फिर मौके पर स्टोव पर गर्म कढ़ाई में इन्हें दोबारा फ्राई कर ग्राहकों को गरमा-गरम परोसा जाता है. समोसे के साथ हरी चटनी स्वाद को और निखार देती है. यहां हर शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक सभी समोसे खत्म हो जाते हैं.

कम संसाधन के बड़ा बिजनेस

इन दोनों भाइयों की यह मेहनत और अनोखा आइडिया अब लोगों को भी प्रेरित कर रहा है. कम संसाधनों में भी कैसे एक बिजनेस खड़ा किया जा सकता है. इसका उदाहरण पुष्पेंद्र और रोहित हैं. उनका कहना है कि अगर आपके पास हुनर है और मेहनत करने की लगन है, तो आपको किसी बड़े सेटअप की जरूरत नहीं है.

homelifestyle

2 घंटे में 400 समोसे लोग कर जा रहे चट, आकार देखकर लोग हो जाते हैं फिदा

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar