February 20, 2026
Trending

1941 vs 2025: क्या यूक्रेन ने रूस पर वही वार किया जो जापान ने US पर किया था?

  • June 1, 2025
  • 0

Last Updated:June 01, 2025, 22:20 IST Ukraine Attack On Russia: यूक्रेन ने रूस के इरकुत्स्क एयरबेस पर चुपके से ड्रोन हमला कर 40 जेट्स नष्ट किए. इस स्ट्राइक

1941 vs 2025: क्या यूक्रेन ने रूस पर वही वार किया जो जापान ने US पर किया था?

Last Updated:

Ukraine Attack On Russia: यूक्रेन ने रूस के इरकुत्स्क एयरबेस पर चुपके से ड्रोन हमला कर 40 जेट्स नष्ट किए. इस स्ट्राइक को ‘मॉडर्न पर्ल हार्बर’ कहा जा रहा है.

1941 vs 2025: क्या यूक्रेन ने रूस पर वही वार किया जो जापान ने US पर किया था?

Yashoraj IT Solutions

यूक्रेन का रूस पर पर्ल हार्बर (1941) जैसा सरप्राइज अटैक. (Photos : Social Media)

हाइलाइट्स

  • यूक्रेन ने रूस के इरकुत्स्क एयरबेस पर ड्रोन हमला किया.
  • हमले में 40 से अधिक रूसी फाइटर जेट्स नष्ट हुए.
  • रूस ने जवाब में यूक्रेन पर 472 ड्रोन भेजे.

नई दिल्ली: 1 जून 2025 की सुबह, एक ऐसी तारीख बन गई जिसे इतिहास शायद ‘नए पर्ल हार्बर’ के तौर पर याद रखे. यूक्रेन ने रूस की सीमा के अंदर जाकर 40 से ज्यादा फाइटर जेट्स को ध्वस्त कर दिया. वो भी एक ऐसे वक्त में जब दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की तैयारी हो रही थी. हमला इतनी सफाई और रणनीति से हुआ कि इसे ‘मोर्डन पर्ल हार्बर’ कहा जा रहा है. यूक्रेन ने इस हमले में FPV ड्रोन का इस्तेमाल किया. अमेरिकी पत्रकार मुर्तजा हुसैन ने लिखा कि ये ड्रोन रूसी सीमा के अंदर खड़े ट्रकों से लॉन्च किए गए. ट्रकों की छतें हटाई गई थीं, ताकि छुपकर ड्रोन छोड़े जा सकें. इस हमले ने रूस के एयरबेस बेलाया को निशाना बनाया, जो इरकुत्स्क क्षेत्र में स्थित है. ये इलाका यूक्रेन से करीब 4,000 किलोमीटर दूर है.

ऐसे हमले की किसी को उम्मीद नहीं थी

रूस के गवर्नर इगोर कोबज़ेवा ने हमले की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि ड्रोन हमले से नागरिकों को कोई खतरा नहीं हुआ. लेकिन यह पहला मौका है जब यूक्रेनी ड्रोन रूस के इस इलाके तक पहुंचा हो. यह दर्शाता है कि यूक्रेन की सैन्य रणनीति कितनी लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता रखती है.


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar