16GB RAM, AMOLED डिस्प्ले के साथ OnePlus 13s कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होगा पेश
- May 2, 2025
- 0
OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लेकर आने वाला है। अब तक 13s को कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन
OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लेकर आने वाला है। अब तक 13s को कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन
OnePlus 13s पहले ही ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ-साथ OnePlus इंडिया वेबसाइट पर नजर आ चुका है, जहां इसके फीचर्स के साथ-साथ कलर्स ऑप्शन का पता चला है। डिजाइन के मामले में गुलाबी और काले कलर में आने वाले इस फोन के दाएं कॉर्नर पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है। वहीं बाएं कॉर्नर पर एक नया हार्डवेयर बटन है। इस फोन में नीचे की ओर एक सिम स्लॉट, एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एक माइक्रोफोन और एक स्पीकर ग्रिल नजर आ रहा है।
OnePlus 13s कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि 13s बीते महीने चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T जैसा होगा या नहीं। OnePlus 13s में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।
बीते महीने चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T में 6.32 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में एक नई हार्डवेयर की, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और मेटल फ्रेम है।
कैमरा सेटअप के लिए 13T के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,260mAh की बैटरी दी गई है। चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (लगभग 39,569 रुपये) है।
