16GB RAM, 64MP कैमरा वाले OnePlus 12 की गिरी कीमत, यहां से खरीदें सस्ता
- May 27, 2025
- 0
OnePlus का बीते साल का फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर इसके हाई एंड 16GB/512GB वेरिएंट पर तगड़ा डिस्काउंट दिया
OnePlus का बीते साल का फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर इसके हाई एंड 16GB/512GB वेरिएंट पर तगड़ा डिस्काउंट दिया
OnePlus 12 का 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 56,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC या SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 6,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 50,998 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 52,550 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन बीते साल जनवरी में (16GB/512GB वेरिएंट) 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
OnePlus 12 में 6.82 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन IP65 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।
कैमरा सेटअप के मामले में OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 48 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.3 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 9.15 मिमी और वजन 220 ग्राम है।
