February 19, 2026
Trending

15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहा खंडवा, अब पानी के लिए सड़क पर उतरी जनता

  • April 17, 2025
  • 0

Last Updated:April 17, 2025, 15:21 IST खंडवा में पानी की समस्या गंभीर है, नर्मदा जल योजना की पाइप लाइन बार-बार फूटने से जनता परेशान है. 2009 में शुरू

15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहा खंडवा, अब पानी के लिए सड़क पर उतरी जनता

Last Updated:

खंडवा में पानी की समस्या गंभीर है, नर्मदा जल योजना की पाइप लाइन बार-बार फूटने से जनता परेशान है. 2009 में शुरू हुई योजना में 120 करोड़ खर्च हुए, लेकिन पाइप लाइन 380 बार फूट चुकी है.

X

Yashoraj IT Solutions
महिलाएं

महिलाएं पानी के लिए सड़कों पर उतरीं.

हाइलाइट्स

  • खंडवा में पानी की समस्या गंभीर है.
  • नर्मदा जल योजना की पाइप लाइन बार-बार फूट रही है.
  • पानी की कमी से जनता सड़क पर उतरी.

खंडवा. खंडवा में पानी की समस्या को लेकर जनता कई साल से परेशान है. यहां इंदिरा सागर डैम, ओंकारेश्वर डैम और नर्मदा नदी होने के बावजूद खंडवा वासी गर्मियों में पानी के लिए तरसते हैं. नर्मदा की वाटर लाइन फूटना आम बात हो गई है, जिससे महिलाओं को 42 डिग्री की धूप में सड़कों पर आना पड़ता है, लेकिन नगर निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है. आइए जानते हैं खंडवा वासियों की पानी की परेशानी के बारे में.

खंडवा में नर्मदा जल योजना की पाइप लाइन बार-बार फूटने से लोग परेशान हैं. 15 दिन से पानी नहीं आने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित जनता सड़क पर उतर आई है. जसवाड़ी मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर चक्का जाम किया गया. उन्होंने अफसरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. इस दौरान SDM ने कहा कि हम कार्रवाई करेंगे. नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने SDM को कहा कि जनता से गलत बात न करें. जनता ने कहा कि मजदूरी करें या पानी भरें, गृहिणी बोली पानी भरें या बार-बार शिकायत करने अधिकारी के पास जाएं. समझाइश के बाद घंटों बाद जाम खुला.

खंडवा में जनता को साफ पानी सप्लाई के लिए 2009 में नर्मदा जल योजना शुरू हुई थी. उस दौरान 120 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 80 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत राज्य सरकार ने दिए थे. पाइप लाइन बिछाने के दौरान विवाद हुआ था. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्लास्टिक पाइप लाइन बिछाई जा रही है जबकि लोहे की पाइप लाइन बिछाने की बात हुई थी. उस समय की भाजपा की परिषद ने सारे विरोधों को दरकिनार करके प्लास्टिक पाइप लाइन ही बिछवाई.

यह लाइन पिछले 15 वर्षों में 380 से अधिक बार फूट चुकी है, जिससे गर्मी शुरू होते ही जल संकट गहराने लगता है. कमलनाथ सरकार के दौरान पाइप लाइन बदलने के लिए लगभग 80 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे. उसके बाद से अमृत 2 में लगभग 120 करोड़ रुपए से नई पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है.

homemadhya-pradesh

15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहा खंडवा, अब पानी के लिए सड़क पर उतरी जनता

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar