February 21, 2026
Trending

12वीं के बाद नौकरी नहीं, बनाएं UPSC को लक्ष्य! एक्सपर्ट से जानें करियर मंत्र

  • May 3, 2025
  • 0

Last Updated:May 03, 2025, 14:41 IST Education News: पालामू जिले के मेदिनीनगर में आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यशाला में अधिकारियों और विशेषज्ञों ने छात्रों को प्रेरित किया. IAS सुलोचना

12वीं के बाद नौकरी नहीं, बनाएं UPSC को लक्ष्य! एक्सपर्ट से जानें करियर मंत्र

Last Updated:

Education News: पालामू जिले के मेदिनीनगर में आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यशाला में अधिकारियों और विशेषज्ञों ने छात्रों को प्रेरित किया. IAS सुलोचना मीणा ने बताया कि B.Sc. बॉटनी जैसी सामान्य डिग्री से भी UPSC सफल…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
करियर

करियर काउंसिलिंग करते अधिकारी

हाइलाइट्स

  • UPSC को लक्ष्य बनाकर साधारण विषय से भी सफलता पाई जा सकती है.
  • समूह बनाकर पढ़ाई करने से सफलता की संभावना बढ़ती है.
  • मेडिकल क्षेत्र में भी करियर के कई अवसर उपलब्ध हैं.

पालमू. आज का समय पहले के समय से काफी अलग है. आज बच्चों के पास पहले से ज्यादा ऑपर्च्युनिटी और रिसोर्सेस है, जिसके इस्तेमाल से आप बहुत आगे बढ़ सकते हैं. अगर आपका गोल यूपीएससी है, तो साधारण विषय से ग्रेजुएट करके सफलता पा सकते हैं. मन में कुछ खास व अलग करने की शौक पालें. समूह बनाकर पढ़ाई करें और अपनी रूचि के अनुसार करियर का चुनाव करने से सफलता कदम चूमेगी. यह बातें नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने करियर काउंसिलिंग में कही.

दरअसल, शुक्रवार की शाम पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित टाऊन हॉल में 10वीं और 12वीं के बाद की तैयारी और उच्च शिक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा करियर काउंसलिंग-सह-सिनेमा स्क्रीनिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला में जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया. मौके पर नगर आयुक्त जावेद हुसैन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके बाद मौजूद अतिथियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा एवं सफलता के लिए प्रेरित किया. फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर के लिए मार्गदर्शन किया गया.

साधारण बीएससी करके बनी आईएएस
सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने कहा कि ओवर आल डेवलपमेंट सभी के लिए आवश्यक है. पढ़ाई के लिए अपनी रूचि को प्राथमिकता दें.अगर आप यूपीएससी को लक्ष्य बनाते है तो आप साधारण विषय से ग्रेजुएट करके भी यूपीएससी क्रैक कर सकते है. उन्होंने कहा कि मैं भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बिएससी बॉटनी करके यूपीएससी की परीक्षा में बैठी और सफल हो गई. उन्होंने कहा कि वो शुरू से हीं सिविल सर्विस को गोल बनाकर रखी थी. इस तरह आप भी अपना गोल तय कर सकते है. परीक्षा में सफल होने के लिए समय प्रबंधन, डेडिकेशन/समर्पण, कठिन परिश्रम आवश्यक है.

टीम बनाकर करें तैयारी
नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने बताया कि अब के समय पहले के समय से काफी अलग है. अब के समय में आपके पास रिसोर्सेस और ऑपर्च्युनिटी की कोई कमी नहीं है. आप सबसे पहले हाइयर एजुकेशन में जाए. इसके बाद किसी भी क्षेत्र में अपने गोल की निर्धारित करें. उसके अनुसार तैयारी करें. आपको निश्चित हीं सफलता मिलेगी. सफलता की पाने के लिए टीम बनाकर काम कर सकते है. अच्छे दोस्तों के साथ टीम बनाकर तैयारी करें सफलता जरूर मिलेगी.

मेडिकल क्षेत्र में भी ऑपर्च्युनिटी
मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पेडियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. विनिता  ने चिकित्सा/मेडिकल क्षेत्र में करियर का चुनाव कर बेहतर करते हुए सफलता अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन किया.  उन्होंने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में कई विभाग हैं, जिसका चयन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि चिकित्सक बनने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है. मेडिकल क्षेत्र में रिसर्च भी बड़ा अवसर है. उन्होंने कहा कि अनुशासन व पैशन होना जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों को क्लास से ही कठिन परिश्रम शुरू करने की सलाह दी.

मौके पर कई एक्सपर्ट भी मौजूद रहे. जिन्होंने अपनी अपनी अनुभवों को साझा किया. कार्यशाला में जिले के वरीय पदाधिकारियों, विषय विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी मार्गदर्शकों ने विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया.

homecareer

12वीं के बाद नौकरी नहीं, बनाएं UPSC को लक्ष्य! एक्सपर्ट से जानें करियर मंत्र

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar