February 20, 2026
Trending

12वीं के बाद डांस के क्षेत्र में छात्र बना सकतें हैं अपना भविष्य, जानें कैसे

  • April 21, 2025
  • 0

Last Updated:April 21, 2025, 11:28 IST Career Tips: 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद जो बच्चे पढ़ाई से हटकर कला के क्षेत्र में करियर बनाने

12वीं के बाद डांस के क्षेत्र में छात्र बना सकतें हैं अपना भविष्य, जानें कैसे

Last Updated:

Career Tips: 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद जो बच्चे पढ़ाई से हटकर कला के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो उनके लिए डांस का क्षेत्र एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इसके तहत आप फिल्म, टीवी …और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
डांस

डांस के क्षेत्र में भी बना सकतें है भविष्य

हाइलाइट्स

  • 12वीं के बाद डांस में करियर बना सकते हैं
  • डांसर, कोरियोग्राफर या नृत्य शिक्षक बन सकते हैं
  • फिल्म, टीवी, म्यूजिक वीडियो में परफॉर्म कर सकते हैं

मुरादाबाद: 12वीं की परीक्षा खत्म हो चुकी है और जल्द ही रिजल्ट भी आने वाला है. ऐसे में अगर कुछ छात्र-छात्राएं पढ़ाई के अलावा किसी कला क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो उनके लिए डांस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. डांस के क्षेत्र में आप एक डांसर, कोरियोग्राफर, या नृत्य शिक्षक के रूप में काम कर सकते हैं. इसके अलावा आप फिल्म, टीवी सीरियल, म्यूजिक वीडियो, थिएटर या स्टेज शो जैसे प्लेटफॉर्म पर भी परफॉर्म करने का मौका पा सकते हैं.

कल्चरल क्लब में सीखते हैं छात्र
इस बारे में डॉ. संजय जहरी ने बताया, कि हाल ही में प्रमुख सचिव द्वारा एक पत्र जारी किया गया है, इसमें भारत खंडे संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में संस्कृत क्लब यानी कल्चरल क्लब शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. इस क्लब का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है, ताकि वे अपनी संस्कृति को याद रख सकें. डॉ. संजय जहरी ने आगे बताया कि मुरादाबाद के के.जी.के. कॉलेज में भी यह क्लब सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है, जहां वे स्वयं छात्रों को डांस सिखाते हैं. उन्होंने बताया कि छात्र इस क्लब में बड़ी रुचि और उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और डांस के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं. आगे वे बताते हैं, कि इस क्लब से 50 से अधिक छात्र-छात्राएं जुड़े हुए हैं, जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं

विधानसभा में भाषण दे चुका है क्लब का बच्चा
आगे वे बताते हैं, कि हमारे ही क्लब का एक बच्चा भाषण प्रतियोगिता में विधानसभा में बोलने गया था. इसके अलावा अलग-अलग फील्ड के बच्चे अलग-अलग जगह पर पार्टिसिपेट करते हैं और वह अपना भविष्य बना रहे हैं. चाहें वह डांस का क्षेत्र हो, संगीत का क्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र हो, हर जगह वह बेहतर कर रहे हैं.

homecareer

12वीं के बाद डांस के क्षेत्र में छात्र बना सकतें हैं अपना भविष्य, जानें कैसे

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar