February 20, 2026
Trending

12वीं की पढ़ाई अधर में! JACK बोर्ड की लेटलतीफी से 3.5 लाख छात्र परेशान

  • April 24, 2025
  • 0

Last Updated:April 24, 2025, 13:46 IST गोड्डा समेत झारखंड के 3.5 लाख छात्र 11वीं की परीक्षा की तारीख घोषित न होने से परेशान हैं. JACK बोर्ड ने अब

12वीं की पढ़ाई अधर में! JACK बोर्ड की लेटलतीफी से 3.5 लाख छात्र परेशान

Last Updated:

गोड्डा समेत झारखंड के 3.5 लाख छात्र 11वीं की परीक्षा की तारीख घोषित न होने से परेशान हैं. JACK बोर्ड ने अब तक कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है, जिससे 12वीं की पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही. इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभा…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
Godda 

Godda 

हाइलाइट्स

  • झारखंड के 3.5 लाख छात्र 11वीं की परीक्षा की तारीख घोषित न होने से परेशान हैं.
  • JACK बोर्ड ने अब तक कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है.
  • जिससे 12वीं की पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है.

गोड्डा: झारखंड में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है. अधिकांश निजी स्कूलों में 12वीं की पढ़ाई भी शुरू हो गई है, लेकिन JACK बोर्ड के छात्र अभी भी असमंजस की स्थिति में हैं. वजह है कि बोर्ड ने अब तक 11वीं कक्षा की परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है. इसका सीधा असर राज्यभर के लगभग 3.5 लाख विद्यार्थियों पर पड़ रहा है, जो अभी 11वीं में हैं और 12वीं की पढ़ाई शुरू करने से वंचित हैं.

गोड्डा जिले के महगामा प्रखंड अंतर्गत मिल्लत कॉलेज परसा की छात्राएं काजल कुमारी और ब्यूटी कुमारी बताती हैं कि उनका सिलेबस पूरा हो चुका है, और वे परीक्षा की तैयारी भी कर रही हैं. लेकिन बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथि घोषित नहीं किए जाने के कारण वे 12वीं की पढ़ाई शुरू नहीं कर पा रही हैं. इंटर कॉलेज महागामा की छात्रा जुली कुमारी ने बताया कि परीक्षा में देरी से 12वीं की पढ़ाई भी देर से शुरू होगी और इसका नुकसान पूरे साल के सिलेबस में पड़ेगा, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो सकती है.

परीक्षा की डेट का इंतजार कर रहे हैं छात्र
रमन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के भौतिक विज्ञान शिक्षक रौशन कुमार ने लोकल18 को बताया कि जब तक 11वीं की परीक्षा नहीं होती, तब तक 12वीं की क्लासेस विधिवत शुरू नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि सिलेबस तो पूरा हो चुका है, लेकिन अब बच्चों को सिर्फ रिवीजन कराया जा रहा है और परीक्षा की डेट का इंतजार हो रहा है.

इस महीने हो सकती है 11वीं परीक्षा
जानकारों की मानें तो JACK बोर्ड की ओर से 11वीं की परीक्षा संभवतः मई में आयोजित की जा सकती है. इसका कारण यह है कि वर्तमान में 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है, जिसमें पूरे राज्य से करीब 10,000 शिक्षक लगाए गए हैं. जब यह कार्य पूरा हो जाएगा, तब ही 11वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा व्यवस्था और JACK बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभिभावकों और शिक्षकों का कहना है कि अगर बोर्ड समय पर परीक्षा शेड्यूल जारी नहीं करता, तो छात्रों को नुकसान झेलना पड़ सकता है. ऐसे में JACK बोर्ड को चाहिए कि वह जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करे और परीक्षा तिथि घोषित कर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करें.

homejharkhand

12वीं की पढ़ाई अधर में! JACK बोर्ड की लेटलतीफी से 3.5 लाख छात्र परेशान

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar