February 22, 2026
Trending

111 KM/H की स्पीड से आंधी, MP में बादलों का बवंडर, 55 जिलों मे आज भी बारिश!

  • May 6, 2025
  • 0

Bhopal Weather: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर देखा जा रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान इंदौर में सबसे अधिक 70 MM बारिश

111 KM/H की स्पीड से आंधी, MP में बादलों का बवंडर, 55 जिलों मे आज भी बारिश!

Bhopal Weather: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर देखा जा रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान इंदौर में सबसे अधिक 70 MM बारिश दर्ज की गई. वहीं खरगोन, मंदसौर, देवास, उज्जैन, सीहोर, खंडवा, इंदौर, छिंदवाड़ा और सिवनी में ओलावृष्टि हुई. इंदौर में 111 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली है.

Yashoraj IT Solutions

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश में इसी प्रकार तीन अलग-अलग सक्रिय सिस्टम के चलते बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है.अगले कुछ घंटे के अंदर प्रदेश के भोपाल, मुरैना, गुना, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी और पन्ना जैसे जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और ओले गिरने की संभावना है.

आंधी के ओलावृष्टि
मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी पश्चिम जिलों में बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा कई जगहों पर तेज हवा और आंधी के साथ ओलावृष्टि का दौर भी देखा गया. हालांकि, कुछ जिलों में दिन का अधिकतम तापमान अब भी 43 डिग्री के पार है. इसमें नरसिंहपुर और खरगोन जैसे जिले शामिल हैं. देश के पंजाब व पूर्वी हिस्सों में इस समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रूप से बनी है. इसके अतिरिक्त साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एमपी से होते हुए गुजर रही है.

इन जिलों में हुई बारिश
वहीं, दूसरी और सोमवार को मध्य प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का दौर देखा गया. इसमें सबसे अधिक बारिश इंदौर में 70.2 मिमी हुई. वहीं, मंदसौर के गरोथ में 31.8 मिमी, शामगढ़ (मंदसौर)/अमरकंटक (अनूपपुर) में 30.6 मिमी, आगर-मालवा के बारोद में 25 मिमी, शाजापुर/सांवेर (इंदौर) में 24 मिमी, इंदौर के हातोड़ में 20 मिमी, उज्जैन में 18 मिमी और खंडवा/शाजापुर में 17 मिमी बारिश हुई.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए प्रदेश के करीब 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा जिलों में वज्रपात, तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी है.

नरसिंहपुर में पारा 43 डिग्री पहुंचा
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खंडवा नरसिंहपुर में 43 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा खरगोन में 40 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 39.8 डिग्री, धार में 39.2 डिग्री और सतना में 38.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो इंदौर में पारा सबसे कम में 17.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, गिरवर (शाजापुर)/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 18.2 डिग्री, राजगढ़ में 18.2 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट)/अमरकंटक (अनूपपुर) में 19.8 डिग्री और सीहोर में 20.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

बड़े शहरों का गिरा पारा
प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो शनिवार को जबलपुर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 36.7 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा ग्वालियर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, उज्जैन/भोपाल में 35.5 डिग्री और इंदौर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar