Jhansi Treeman. दुनिया में अपने लिए जीने वाले तो बहुत हैं, लेकिन दुनिया के लिए जीने वाले बहुत कम होते हैं. दुनिया के लिए जीने वाले व्यक्ति हैं झांसी के रहने वाले दीपक राय. दीपक राय पेड़-पौधे लगाने का अभियान चलाते रहते हैं. उन्होंने अपने ऑफिस में 108 पौधों को सींचकर पेड़ में तब्दील किया है. उन्होंने इन पेड़ों को अपने बच्चों की तरह पाला है. आज भी वे इन पेड़ों को देखने आते हैं. उन्हें प्यार करते हैं. दीपक राय झांसी रेल मंडल के मंडल प्रबंधक कार्यालय में सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं.
बेहद खुशी
दीपक ने ऑफिस परिसर में साल 2016 में एक उबड़ खाबड़ जमीन पर पौधे लगाने का काम शुरू किया. धीर-धीरे ये संख्या 108 पौधे तक पहुंच गई. बीते नौ साल में दीपक राय ने काफी मेहनत से इन पौधों को सींचा. इनका ख्याल रखा. आज यह सभी पौधे पेड़ में तब्दील हो गए हैं. दीपक आज भी इन पेड़ों को देखने आते हैं. वे इनकी देखरेख करते हैं. Local 18 से बात करते हुए दीपक राय बताते हैं कि उन्होंने एक पौधे से शुरुआत की थी. आज 108 पेड़ देखकर बेहद खुशी होती है.
दीपक राय कहते हैं कि मैंने इन पेड़ों को बच्चों की तरह बड़ा किया है. आज इन्हें लहराता देख बेहद खुशी होती है. ये पेड़ फल तो देते ही हैं, उसके साथ ही लोगों को छांव और ऑक्सीजन भी देते हैं. दीपक ने कहा कि मैं हर व्यक्ति से अनुरोध करता हूं कि वे सिर्फ पौधे लगाए नहीं, बल्कि उन्हें गोद लेकर अपने बच्चों की तरह देखरेख करें.