1 जून से ग्राहकों को बड़ी राहत! 19 किलो वाला LPG सिलेंडर होगा सस्ता
- June 1, 2025
- 0
Last Updated:June 01, 2025, 02:19 IST LPG Cylinder Price Cut: 1 जून से देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो जाएगा. 1 जून से दिल्ली में कमर्शियल गैस
Last Updated:June 01, 2025, 02:19 IST LPG Cylinder Price Cut: 1 जून से देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो जाएगा. 1 जून से दिल्ली में कमर्शियल गैस
Last Updated:
पहली तारीख को सस्ता होगा एलपीजी सिलेंडर
हाइलाइट्स
LPG Price From June 1: पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की है. यह नई दर रविवार (1 जून) से लागू हो जाएगी. इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब 1723.50 रुपये हो जाएगी. इससे पहले 1 मई को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई गई थी.
यह कटौती कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है. इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि कमर्शियल एस्टेब्लिशमेंट को राहत मिल सकती है, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर का बड़े पैमाने पर यूज करते हैं. कम कीमतों से इन बिजनेस की ऑपरेशनल घटेगी और वे अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे सकेंगे.
लगातार तीसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती
यह लगातार तीसरा महीना है जब कीमतों में कटौती की गई है. मई की शुरुआत में, तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये की कमी की थी. इस कटौती के बाद एलपीजी की कीमत 1,747.50 रुपये हो गई थी. इससे पहले 1 अप्रैल को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कटौती की गई थी.
Oil marketing companies have revised the prices of commercial LPG gas cylinders. The rate of a 19 kg commercial LPG gas cylinder has been reduced by Rs 24, effective on June 1. In Delhi, the retail sale price of a 19 kg commercial LPG cylinder is Rs 1723.50 from June 1.
— ANI (@ANI) May 31, 2025
