February 20, 2026
Trending

1 करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर समेत 8 ढेर, सुरक्षा बलों को मिली सफलता

  • April 22, 2025
  • 0

Last Updated:April 22, 2025, 00:03 IST झारखंड के बोकारो में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन “डाकाबेड़ा” में आठ नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें एक करोड़ के इनामी विवेक माझी

1 करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर समेत 8 ढेर, सुरक्षा बलों को मिली सफलता

Last Updated:

झारखंड के बोकारो में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन “डाकाबेड़ा” में आठ नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें एक करोड़ के इनामी विवेक माझी भी शामिल है. वह भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय कमेटी सदस्य था. इसके खिलाफ बोकारो, गिरिडीह…और पढ़ें

1 करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर समेत 8 ढेर, सुरक्षा बलों को मिली सफलता

Yashoraj IT Solutions

सुरक्षा बलों ने लूगू पहाड़ इलाके में अपना सर्च ऑपरेशन जारी रखा है.

हाइलाइट्स

  • झारखंड में 1 करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर समेत 8 नक्सली ढेर.
  • ऑपरेशन “डाकाबेड़ा” में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली.
  • मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए.

मृत्युंजय कुमार
बोकारो. झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. बोकारो जिले के लूगू पहाड़ इलाके में चलाए गए विशेष संयुक्त अभियान “डाकाबेड़ा” में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान आठ नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों में झारखंड भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी विवेक उर्फ प्रयाग माझी भी शामिल है. यह सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड के स्पष्ट निर्देशों के बाद नक्सलियों के खिलाफ यह सघन अभियान चलाया गया था. गुप्त सूचना मिली थी कि विवेक उर्फ प्रयाग माझी, केंद्रीय कमेटी सदस्य सहदेव सोरेन और 20-25 अन्य सशस्त्र माओवादी लूगू पहाड़ इलाके में मौजूद हैं. इस सूचना के आधार पर 209 कोबरा बटालियन, बोकारो पुलिस (लालपनिया थाना), झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया.

सुबह लगभग 5:30 बजे माओवादियों के दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की कई बार मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आठ नक्सलियों को मार गिराया. प्रारंभिक जांच में इन नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। मारे गए नक्सलियों में प्रमुख प्रयाग माझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नामो माझी उर्फ करण दा उर्फ लेतरा है जो यह भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय कमेटी सदस्य था और इस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. इसके खिलाफ बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, लोहरदगा और चाईबासा जिलों में कुल 37 मामले दर्ज थे. यह संगठन में एक बड़ा और महत्वपूर्ण चेहरा था.

इसके साथ ही अरविंद यादव उर्फ अविनाश जो भाकपा (माओवादी) का एसएसी सदस्य था और बिहार सरकार द्वारा इस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इसके खिलाफ कुल 85 मामले दर्ज थे, जो इसकी सक्रियता और अपराधों की गंभीरता को दर्शाता है. वहीं साहेबराम मांझी जो भाकपा (माओवादी) का जेडसीएम सदस्य था और इस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इसके खिलाफ बोकारो, गिरिडीह और धनबाद जिलों में कुल 45 मामले दर्ज थे.  इसके अलावा गगाराम उर्फ पवन लगरा, तालो दी (बिनोद की बहन), महेश मांझी उर्फ मोटा उर्फ डोरा, रंजु माझी उर्फ संथाली शामिल हैं.

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं, जिनमें चार 5.56 एमएम इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल, एक सिक्सर पिस्टल और आठ देशी हथियार शामिल हैं. इसके अलावा, अन्य सामग्रियां भी बरामद की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है. सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी अन्य छिपे हुए नक्सली या हथियार का पता लगाया जा सके. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने इस सफल ऑपरेशन में शामिल सभी सुरक्षा कर्मियों को बधाई दी है और आगे भी नक्सलियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है.

homejharkhand

1 करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर समेत 8 ढेर, सुरक्षा बलों को मिली सफलता

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar