February 20, 2026
Trending

0001 का भौकाल… गाड़ी की कीमत से भी महंगा नंबर प्लेट, कीमत सुन रह जाएंगे दंग

  • April 18, 2025
  • 0

Last Updated:April 18, 2025, 14:54 IST Ghaziabad News: कई बार लोग महंगी गाड़ियां सिर्फ इसलिए खरीदते हैं कि इससे उनको अपना स्टेटस दिखाना होता है. इस स्टेटस सिंबल

0001 का भौकाल… गाड़ी की कीमत से भी महंगा नंबर प्लेट, कीमत सुन रह जाएंगे दंग

Last Updated:

Ghaziabad News: कई बार लोग महंगी गाड़ियां सिर्फ इसलिए खरीदते हैं कि इससे उनको अपना स्टेटस दिखाना होता है. इस स्टेटस सिंबल को बनाए रखने के चक्कर में हालत यह हो जाती है कि कुछ वीआईपी नंबर तो गाड़ी की कीमत से भी महं…और पढ़ें

0001 का भौकाल... गाड़ी की कीमत से भी महंगा नंबर प्लेट, कीमत सुन रह जाएंगे दंग

Yashoraj IT Solutions

गाजियाबाद में वीआईपी नंबर लाखों में बिके.

हाइलाइट्स

  • फैंसी नंबरों की नीलामी से करोड़ों का राजस्व.
  • 0001 वीआईपी नंबर 13.4 लाख रुपये में बिका.

गाजियाबाद: कई बार महंगी गाड़ियां सिर्फ इसलिए खरीदी जाती हैं क्योंकि उसे खरीदने वाले को अपने स्टेटस का प्रदर्शन करना होता है. हालांकि, स्टेटस सिंबल को बनाए रखने और खुद को अलग दिखाने की जद्दोजहत यहीं तक नहीं रुकती. कुछ VIP नंबर तो गाड़ी की कीमत से भी महंगे में बिक रहे हैं. देश में कुछ सबसे ज्यादा डिमांड वाले गाड़ियों के फैंसी नंबरों में 0001, 0002, 0007 जैसे नंबर शामिल हैं. इन्हें लोगों ने लाखों रुपये देकर खरीदा है. बता दें, ये नंबर आरटीओ द्वारा ऑनलाइन नीलामी के जरिये बेचे जाते हैं. नीलामी में बेचे गए नंबरों की जानकारी क्षेत्रीय आरटीओ के वेबसाइट पर उपलब्ध होती हैं.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद में गुरुवार को वीआईपी नंबरों की बोली के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला. गाजियाबाद की एक बिल्डर कंपनी ने 0001 नंबर को 13 लाख 40 हजार रुपये की बोली लगाकर खरीदा. विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह प्रदेश में अभी तक सबसे महंगा नंबर बिका है. अब तक वीवीआईपी नंबर 1 लाख से चार लाख रुपये के बीच में ही बिकते थे.

कमर में खोसी साड़ी, फिर महिला थानेदार ने लगाना शुरू किया ठुमका, गाना था- जय-जय शिव शंकर…

ये भी लाखों में बिके
बताया जा रहा है कि यह नंबर देवयश प्रॉजेक्ट्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्टर को दिया गया है. दूसरे नंबर 0009 सीरीज का नंबर 1 लाख 1 हजार रुपये में बिका है. इस नंबर को बंथला के रहने वाले सौरभ मावी ने खरीदा है. वहीं 0007 सीरीज का नंबर एक लाख रुपये में नीलाम किया गया. इसे राजेंद्रनगर के रहने वाले अशोक भाटी ने लिया है.

कैसे पाए बेस्ट नंबर?
अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों UP14GN सीरीज के वीआईपी नंबर खत्म हो गए थे. इसकी वजह से UP14GP सीरीज के वीआईपी नंबर की नीलामी करवाई गई है. आरटीओ (प्रशासन) ने बताया कि नॉन फैंसी नंबर हासिल करने के लिए चार पहिया वाहन चालकों को 5000 और दो पहिया वाहन चालकों को 1000 रुपये चुकाने पड़ते है. जबकि वीआईपी और फैंसी नंबर हासिल करने के लिए बिडिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होता है. बिडिंग प्रक्रिया में आवेदक को तीन बोलियां लगानी होती हैं. सबसे ऊंची बोली लगाने वाले आवेदक को नंबर आवंटित कर दिया जाता है. विभाग की वेबसाइट http://vahan.parivahan.gov.in/fancynumberbid पर जाकर वीआईपी नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सबसे ज्यादा डिमांड में रहे ये नंबर
आरटीओ फैंसी नंबरों की नीलामी कर हर साल करोड़ों रुपये का राजस्व इकट्ठा करते हैं. इन नंबरों को खरीदने में सेलिब्रेटीज, नेता और बिजनेसमैन से लेकर एमपी और एमएलए और सीनियर ब्योरोक्रेट्स तक शामिल होते हैं. सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले फैंसी नंबरों की बात करें, तो इनमें 0001, 0002, 0005, 0006, 0007, 0008, 0009 और 1111 जैसे नंबर शामिल हैं.

homeuttar-pradesh

0001 का भौकाल… गाड़ी की कीमत से भी महंगा नंबर प्लेट, कीमत सुन रह जाएंगे दंग

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar