हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौटी, मैच में लौटा रोमांच
- April 25, 2025
- 0
नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें करो या मरो मैच में भिड़ रही हैं. दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने की थोड़ी बहुत बची अपनी
नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें करो या मरो मैच में भिड़ रही हैं. दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने की थोड़ी बहुत बची अपनी
नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें करो या मरो मैच में भिड़ रही हैं. दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने की थोड़ी बहुत बची अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सीएसके को एडवांटेज है क्योंकि यह उसका घरेलू मैदान है. आईपीएल के इस सीजन दोनों टीमों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है. दोनों 8-8 मैच खेल चुकी हैं और दोनों को एक समान दो दो में जीत मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
सीएसके ने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं. रचिन रवींद्र की जगह डेवाल्ड ब्रेविस और विजय शंकर की जगह दीपक हुडा को मौका दिया है.वहीं हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं है. सीएसके की टीम 8 में से 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे निचले क्रम 10वें नंबर पर है जबकि हैदराबाद के भी 2 जीत से चार अंक हैं लेकिन नेट रनरेट के कारण वह सीएसके से उपर नौवें नंबर पर है.
सीएसके ने 15 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 114 रन
सीएसके ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए अब 30 गेंदों पर 41 रन की जरूरत है जबकि 5 विकेट बचे हुए हैं. कामिंडु मेंडिस और नीतिश कुमार रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं.
हैदराबाद ने 10 ओवर में गंवाए 3 विकेट, स्कोर 69/3
सनराइजर्स हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बना लिए. इशान किशन और अनिकेत वर्मा मोर्चे पर हैं.
हैदराबाद के 5 ओवर में स्कोर 36/1
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती 5 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं. ओपनर अभिषेक शर्मा खाता भा नहीं खोल सके. उन्हें पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर खलील अहमद ने आयुष म्हात्रे के हाथों कैच कराया.
सीएसके की पूरी टीम 19.5 ओवर में 154 रन पर ढेर
सीएसके की पूरी टीम 19.5 ओवर में 154 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. हैदराबाद को जीत के लिए 155 रन की जरूरत है. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.
सीएसके ने 15 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 127 रन
सीएसके ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन बनाए हैं. डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए वहीं शिवम दुबे ने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए. धोनी और दीपक हुडा क्रीज पर मौजूद हैं.
सीएसके के 10 ओवर में स्कोर 76/4
सीएसके ने 10 ओवर में 76 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. आयुष म्हात्रे 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए वहीं रवींद्र जडेजा 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर कामिंडु मेंडिस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए.
शेख रशीद शून्य के स्कोर पर आउट, सीएसके 5 ओवर में 45/2
युवा ओपनर शेख रशीद को मोहम्मद शमी ने शून्य के स्कोर पर आउट किया. शमी ने रशीद को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया. 5 ओवर के बाद सीएसके ने 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं. सैम कुरेन को तीसरे नंबर पर उतारना धोनी के लिए दांव सही साबित नहीं हुआ. कुरेन 9 रन बनाकर आउट हुए. सीएसके ने मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर पहला विकेट गंवाया. उसे दूसरा झटका पांचवें ओवर में लगा जब हर्षल पटेल ने कुरेन को अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी.
CSK की संभावित XII: शेख रशीद, रचिन रवींद्र/वंश बेदी, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर/सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, आर अश्विन.
SRH की संभावित XII: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर.
