'हेल्लो, बैंक से बोल रहा हूं…', और शख्स के खाते से कट गए ₹1 लाख
- May 23, 2025
- 0
Last Updated:May 23, 2025, 15:12 IST Godda Cyber Fraud: गोड्डा जिले के बढ़ौना गांव में ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर सूरज राउत से 93,600 रुपये ठग लिए. पुलिस
Last Updated:May 23, 2025, 15:12 IST Godda Cyber Fraud: गोड्डा जिले के बढ़ौना गांव में ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर सूरज राउत से 93,600 रुपये ठग लिए. पुलिस
Last Updated:
हाइलाइट्स
गोड्डा: जिले से साइबर ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ठगों ने एक युवक को बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया और पीड़ित के खाते से 93 हज़ार 600 रुपए उड़ा लिए. घटना नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव की है. पीड़ित युवक सूरज राउत को एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि सूरज ने हाल ही में बैंक से लोन लिया है, जिस संबंध में कुछ ज़रूरी जानकारी चाहिए.
ठग ने लोन की बात करते हुए सूरज से उनके बैंक खाते की डिटेल्स पूछीं. बैंक कर्मचारी समझकर सूरज ने अपनी निजी जानकारी साझा कर दी. लेकिन कुछ ही देर बाद जब उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया, तो उनके होश उड़ गए. अकाउंट से 93,600 रुपये गायब हो चुके थे.
…ऐसे हुई ठगी
सूरज राउत ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि फोन करने वाला इतने प्रोफेशनल तरीके से बात कर रहा था कि उसे थोड़ा भी शक नहीं हुआ. उसे अंदाजा ही नहीं था कि यह कोई फ्रॉड हो सकता है. फ्रॉड ने कहा कि बैंक से बात कर रहा है और लोन की वेरिफिकेशन चल रही है. जैसे ही मैंने अपनी जानकारी दी, कुछ ही देर में मोबाइल पर मैसेज आने लगे कि पैसे कटे हैं. जब बैंक गया तो पता चला कि ऐसा कोई स्टाफ उनके यहां है ही नहीं.
जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद सूरज राउत नगर थाना पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी लिखित रूप में दी. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है. नगर थाना प्रभारी ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है. तकनीकी जांच की जा रही है. और कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश भी की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी के भी साथ अपना पर्सनल डिटेल्स साझा नहीं करें.
