February 20, 2026
Trending

हुजूर बख्श दीजिए…ऑपरेशन सिंदूर के बाद अजीत डोभाल के पास पाकिस्तान से आया फोन

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 07:23 IST Pakistan nsa asim malik dials ajit doval: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है. पाक NSA असीम

Last Updated:

Pakistan nsa asim malik dials ajit doval: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है. पाक NSA असीम मलिक ने अजित डोभाल से मिन्नतें कीं. पाक पीएम शहबाज शरीफ ने हमले का जवाब देने की घोषणा की है.

हुजूर बख्श दीजिए...ऑपरेशन सिंदूर के बाद अजीत डोभाल के पास पाकिस्तान से आया फोन

Yashoraj IT Solutions

ऐसी रिपोर्ट है कि पाकिस्तान के एनएसए ने अजीत डोभाल से फोन पर बात की है.

हाइलाइट्स

  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक NSA ने अजित डोभाल से मिन्नतें कीं.
  • पाक पीएम शहबाज शरीफ ने हमले का जवाब देने की घोषणा की.
  • भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया.

Pakistan nsa asim malik dials ajit doval: पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मंगलवार की रात में आतंकवादियों के ठिकाने पर भीषण बमबारी के बाद पड़ोसी मुल्क पूरी तरह घुटनों पर आ गया है. हालांकि, भारत ने अपनी तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के बाद मामले को नहीं बढ़ाने की घोषणा की है. इस बीच पाकिस्तान ने कहा है कि वह इन हमलों का जवाब देकर रहेगा. वह बार-बार इस बात को दोहरा रहा है. लेकिन, एक अहम सूचना सामने आई है. भारत की ओर से किए गए हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईएसआई के प्रमुख असीम मलिक ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात की. उन्होंने अजित डोभाल से मिन्नतें की. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि असीम मलिक ने डोभाल से क्या मिन्नतें कीं.

अजीत डोभाल के साथ मलिक की इस बातचीत के बारे में खुद पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी. एक न्यूज चैनल टीआरटी वर्ल्ड के रिपोर्टर ने दावा किया है कि उसके चैनल से बातचीत में डार ने खुद बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए के स्तर पर संपर्क स्थापित हुआ है. ज्ञात हो कि बीते लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी स्तर पर कोई बातचीत नहीं हो रही है. भारत की स्पष्ट नीति है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं चल सकता है. इस कारण मोदी सरकार ने हर स्तर पर पाकिस्तान का बायकॉट कर रखा है.


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar