February 21, 2026
Trending

हिमाचल-उत्‍तराखंड नहीं, यूपी की इस खूबसूरत जगहों की जरूर करें सैर

  • April 30, 2025
  • 0

Hill Stations In Uttar Pradesh: अगर आप इस बार की गर्मियों में हिमाचल या उत्तराखंड जैसे हिल स्टेशन का सुकून पाना चाहते हैं लेकिन लंबी यात्रा या ज्यादा

हिमाचल-उत्‍तराखंड नहीं, यूपी की इस खूबसूरत जगहों की जरूर करें सैर

Hill Stations In Uttar Pradesh: अगर आप इस बार की गर्मियों में हिमाचल या उत्तराखंड जैसे हिल स्टेशन का सुकून पाना चाहते हैं लेकिन लंबी यात्रा या ज्यादा खर्च से बचना चाहते हैं, तो चिंता न करें. उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसे खूबसूरत और ठंडे स्थान हैं जो किसी हिल स्टेशन से कम नहीं. हरियाली, झरने, शांति और धार्मिक स्थलों से भरपूर ये जगहें आपकी गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बना सकती हैं. इस गाइड में हम आपको यूपी की उन ठंडी जगहों की जानकारी देंगे, जहां घूमने के साथ-साथ रहने की भी बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है. तो चलिए जानते हैं कि गर्मी में आप यूपी की किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं.

Yashoraj IT Solutions

समर वेकेशन यूपी की इन जगहों को घूम आएं(Best Places to Visit in Uttar Pradesh in Summer)- 

1.सोनभद्र- विंध्य और कैमूर की पहाड़ियों के बीच बसा सोनभद्र अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है. यह जगह अपने इतिहास और धार्मिक जगहों के लिए भी फेमस है. यहां के झरने, डैम और किले आपको सुकून के साथ-साथ एडवेंचर का अनुभव भी कराते हैं. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा था.
प्रमुख आकर्षण: अगोरी किला, विजयगढ़ किला, वीर लोरिक पत्थर, रिहंद डैम, मुख्खा फॉल्स, कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और शिवद्वार मंदिर.

2.चित्रकूट-
विंध्य पर्वतों में बसा चित्रकूट रामायण काल से जुड़ा एक धार्मिक स्थल है. यहां आपको पहाड़ी रास्ते, गुफाएं, झरने और ऐतिहासिक मंदिर देखने को मिलते हैं. हालांकि चित्रकूट की अधिकतर जगहें धार्मिक हैं, लेकिन यहां प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थल भी देखने को मिलते हैं. गुप्त गोदावरी, कामदगिरी, हनुमान धारा, सीता रसोई और स्फटिक शिला जैसी जगहें पर्यटकों को आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ प्राकृतिक आनंद भी देती हैं.
घूमने की जगहें: कामदगिरी, हनुमान धारा, गुप्त गोदावरी, सीता रसोई, स्फटिक शिला, भरत कूप और कैलिंजर किला.

3.महोबा-
बुंदेलखंड क्षेत्र का महोबा अब टूरिज्म मैप पर तेजी से उभर रहा है. हरी-भरी पहाड़ियां, शांत झीलें और धार्मिक स्थलों से भरपूर यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और इतिहास के शौकीनों के लिए आदर्श है. यहां का प्रमुख आकर्षण गोक्खर पर्वत है, वहीं पास ही स्थित चर्खारी शहर अपने कश्मीरी जैसे पहाड़ी नजारों और झीलों के लिए जाना जाता है. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर शांति और इतिहास से जुड़ी जगह ढूंढ रहे हैं, तो महोबा जरूर जाएं.
प्रमुख स्थल: गोक्खर पहाड़, चर्खारी झील, शिव तांडव मंदिर, राहेलिया सूर्य मंदिर और देवी चंडीका मंदिर.

4.मिर्जापुर-
क्या आपने भी मिर्जापुर नाम सुनते ही वेब सीरीज वाला मिर्जापुर याद आ जाता है? तो बता दें कि असल जिंदगी का मिर्जापुर उससे बिल्कुल अलग है. यह एक बेहद खूबसूरत और शांति से भरपूर पर्यटन स्थल है. चाहे आप पहाड़ों के दीवाने हों, प्रकृति प्रेमी हों, झरनों के शौकीन हों या धार्मिक यात्रा पर निकले हों, मिर्जापुर हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आता है.
जरूर घूमें: चुनार किला, लखनिया झरना, टांडा वॉटरफॉल, त्रिदेवी मंदिर, कालिकोह मंदिर, विंधम वॉटरफॉल और रामेश्वर धाम.

इसे भी पढ़ें:मई में घूमने का बना रहे हैं प्लान? कश्मीर के अलावा, ये 7 जगहें हैं टूरिस्‍ट की फेवरेट, गर्मी छुट्टियों के लिए परफेक्ट

5.बादशाही बाग(सहारनपुर)-
उत्तराखंड की सीमा से सटे इस ऑफबीट डेस्टिनेशन को अभी ज्यादा लोग नहीं जानते, लेकिन इसकी खूबसूरती लाजवाब है. शिवालिक की पहाड़ियों में बसा यह स्थान एक दिन की यात्रा के लिए परफेक्ट है. अगर आप शांति, प्रकृति और पहाड़ी दृश्यों के बीच एक दिन बिताना चाहते हैं, तो बादशाही बाग जरूर हो आएं.
आसपास की जगहें: शाकुंभरी देवी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, वॉटरफॉल, यमुना किनारा और बादशाह शिकारगृह.

अगर आप इस बार की गर्मियों में कम बजट और कम भीड़ में पहाड़ों का अनुभव लेना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश की ये जगहें आपके लिए बेस्ट रहेंगे.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar