हिंदू समझ जिससे की शादी वह निकला… ब्यूटी पार्लर में काम करती थी युवती फिर..
- May 1, 2025
- 0
Last Updated:May 01, 2025, 10:52 IST Love Jihad Sensational Case : पूजा हरियाणा के गुरुग्राम में काम करती थी, इसलिए हरियाणा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर
Last Updated:May 01, 2025, 10:52 IST Love Jihad Sensational Case : पूजा हरियाणा के गुरुग्राम में काम करती थी, इसलिए हरियाणा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर
Last Updated:
ऊधम सिंह नगर जिले से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
हरीपुर नायक : जब देश में भोपाल लव जिहाद केस की चर्चा जोरों पर है, उसी बीच उत्तराखंड में भी ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दो राज्यों की पुलिस के होश फाक्ता कर दिए हैं. यह मामला भी लव जिहाद से ही जुड़ा है. लेकिन इसमें साजिशन एक खेल रचा गया, फिर भांडा फूटने पर हुआ खौफनाक अंजाम. केस में मुख्य साजिशकर्ता है मोहम्मद मुस्ताक, जिसने पूजा मंडल के साथ ना सिर्फ धोखा किया, बल्कि ऐसा गायब किया है, ढूंढते-ढूंढते पुलिस तक थक गई. फिर पता लगी दिल दहलाने वाली सच्चाई. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस केस के बारे में..
दरअसल, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हालांकि इस प्रकरण का खुलासा हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस ने मिलकर किया है.
इस केस में नानकमत्ता की रहने वाली पूजा मंडल नवंबर 2024 से गायब थी. पूजा गुरुग्राम के एक पार्लर में काम करती थी. इसी काम को करने के दौरान साल 2022 में उसकी मुलाकात सितारगंज के रहने वाले मोहम्मद मुस्ताक नाम के शख्स से हुई. मोहम्मद मुस्ताक ने पूजा को खुद का नाम सुनील यादव बताया और तलाशुदा पूजा से शादी कर ली.
दो साल बाद साल 2024 में पूजा को अचानक पता लगा कि ये सुनील यादव नहीं मुस्ताक है और उसने धोखा करके शादी कर ली है. पूजा ने इसका विरोध किया. पुलिस शिकायत की… लेकिन इसके बाद से पूजा गायब हो गई.
चूंकि पूजा हरियाणा के गुरुग्राम में काम करती थी, इसलिए हरियाणा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी. हरियाणा पुलिस की जांच में सामने आया कि मुस्ताक ने पूजा की हत्या कर दी है. पूछताछ के दौरान मुस्ताक ने बताया कि उसने पहले पूजा का सिर काटा और फिर उसके शरीर के टुकड़े कर खटीमा की एक नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मुस्ताक की निशानदेही पर पूजा के शरीर के टुकड़े बरामद कर लिए हैं और मामले की आगे जांच में जुटी हुई है.
