हाय रे गर्मी… अलीगढ़ में तापमान 24 के पार! ट्रांसफर्मरों के लिए लगाए गए कूलर
- April 26, 2025
- 0
Last Updated:April 26, 2025, 18:00 IST Aligarh News : भीषण गर्मी में अलीगढ़ में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए
Last Updated:April 26, 2025, 18:00 IST Aligarh News : भीषण गर्मी में अलीगढ़ में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए
Last Updated:
हाइलाइट्स
अलीगढ़. भीषण गर्मी में सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि बिजली के बड़े-बड़े ट्रांसफार्मरों को भी ठंडा रखने की जरूरत पड़ रही है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बिजली घर में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि तापमान ज्यादा होने पर इनमें आग न लगे और बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से चलती रहे.
दरअसल, देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की मार पड़ रही है. चारों तरफ लोग गर्मी से परेशान हैं. इसके अलावा, शहर के ट्रांसफार्मर भी गर्मी की मार नहीं झेल पा रहे हैं. इसलिए इन्हें सुरक्षित रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं. ये कूलर सिविल लाइन के लाल डिग्गी फीडर के ट्रांसफार्मर के सामने लगाए गए हैं ताकि हीट वेव से इन ट्रांसफार्मरों को बचाया जा सके.
अलीगढ़ में तापमान 42 के पार
अलीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 42 डिग्री के पार चल रहा है. ऐसे में ट्रांसफार्मर का तापमान लगभग 60 डिग्री तक पहुंच जाता है, जिसमें कूलर लगाने की आवश्यकता पड़ती है. कूलर न लगाने की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगने और अन्य कई समस्याएं होने की आशंका बनी रहती है. इसलिए विद्युत ट्रांसफार्मरों को ठंडी हवा देने के लिए कूलर लगाए गए हैं.
पिछले साल भी लगाए गए थे कूलर
अलीगढ़ के बिजली विभाग के एसएसओ सतीश चंद्र ने बताया कि “जैसा कि आप देख रहे हैं, यहां पर हमारे 10-10 mva के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं. वातावरण का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, इसलिए हर साल की तरह इस बार भी हमने ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए हैं. इसमें हम दो बार पानी भरते हैं. इसका फायदा यह रहता है कि कूलर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखते हैं और उसका तेल ठंडा बना रहता है. इससे ट्रांसफार्मर जलने से बचता है और सप्लाई अधिक से अधिक लोगों को दे पाते हैं. “
