हरियाणा में 3 कार सवारों की मौत, 2 हिस्सों में बंटने के बाद भी हिलता रहा सिर
- April 30, 2025
- 0
Last Updated:April 30, 2025, 08:14 IST Yamuna Nagar Car Accident: हरियाणा के यमुनानगर में बीती रात को भीषण हादसा हुआ. हिट एंड रन केस में तीन युवकों की
Last Updated:April 30, 2025, 08:14 IST Yamuna Nagar Car Accident: हरियाणा के यमुनानगर में बीती रात को भीषण हादसा हुआ. हिट एंड रन केस में तीन युवकों की
Last Updated:
यमुनानगर के सढौरा-काला मार्ग पर गांव असगरपुर के पास यह हादसा हुआ.
परवेज खान
यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में एक भीषण हिट एंड रन हादसे में हिमाचल प्रदेश के तीन युवाओं की मौत हो गई. हादसे में कार की एक साइड के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों के शरीर के कुछ हिस्से भी अलग हो गए. वहीं, चौथा युवक घायल है. हादसे में एक युवक का सिर दो हिस्सों में बंटने के बाद भी हिलता रहा.
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के सढौरा-काला मार्ग पर गांव असगरपुर के पास यह हादसा हुआ. मंगलवार रात को हिमाचल के सिरमौज जिले के शिलाई नंबर की ऑल्टो कार का अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस भयंकर एक्सीडेंट में कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कार में हिमाचल प्रदेश के चार युवक सवार थे. घटना के बाद काफी देर तक युवक मौके पर ही गिरे रहे. हालांकि, एक वीडियो में कुछ लोग मदद के लिए बात करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन कह रहे हैं कि वह पैदल हैं और उनके पास कोई गाड़ी नहीं है.
उधर, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के 22 वर्षीय अतुल, विशाल के रूप में हुई है, तीसरे मृतक की पहचान बाकी है. वहीं, हादसे में सिरमौर के हरिपुरधार 30 वर्षीय महिंद्रा और प्रवीन के रूप में हुई है. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल से सढौरा में लाया गया था, जहां से इन्हें प्रथामिक उपचार के बाद यमुनानगर रेफर कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि ऑल्टो सवार कालाआम्ब की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. साढौरा पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. हादसे से लग रहा है कि किसी बड़े वाहन, जैसे ट्रक ने कार को टक्कर मारी है. क्योंकि कार का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट गया है.
