हरिद्वार की फेमस लस्सी, जो पी नहीं.. बल्कि खाई जाती है…60 सालों से है जलवा
- May 23, 2025
- 0
Last Updated:May 23, 2025, 12:43 IST Haridwar Local Food : हरिद्वार की प्रकाश लोक की लस्सी इतनी गाढ़ी होती है कि इसे पिया नहीं, खाया जाता है. 60
Last Updated:May 23, 2025, 12:43 IST Haridwar Local Food : हरिद्वार की प्रकाश लोक की लस्सी इतनी गाढ़ी होती है कि इसे पिया नहीं, खाया जाता है. 60
Last Updated:
हाइलाइट्स
ओम प्रयास /हरिद्वार. अक्सर आपने लस्सी पीने की बातें सुनी होंगी, लेकिन हरिद्वार में मिलने वाली प्रकाश लोक की लस्सी को पीना मना है. यहां मिलने वाली लस्सी इतनी गाढ़ी (सख्त) होती है कि इसे पिया नहीं जाता, बल्कि खाया जाता है. हरिद्वार में प्रकाश लोक की लस्सी काफी ज्यादा फेमस है, जिसकी तारीफ दुकान पर आने वाले हर ग्राहक करते हैं. यहां मिलने वाली लस्सी का स्वाद देश के लगभग हर राज्य के लोग ले चुके हैं. हरिद्वार हिंदू धार्मिक नगरी है, जहां गंगा स्नान, धार्मिक अनुष्ठान आदि करने का महत्व बताया गया है. हरिद्वार में हर साल एक करोड़ से ज्यादा की संख्या में श्रद्धालु यहां धार्मिक कार्य, गंगा स्नान आदि करने के लिए आते हैं. जैसे हरिद्वार अपनी धार्मिक मान्यताओं को लेकर जगत प्रसिद्ध है, वैसे ही यहां खाने-पीने की बहुत सी स्वादिष्ट और फेमस चीजें मिलती हैं. हरिद्वार में करीब 60 साल पुरानी प्रकाश लोक की लस्सी के लोग दीवाने हैं.
लस्सी को लेकर बोले ग्राहक
इसकी हकीकत जानने के लिए हम हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास प्रकाश लोक की दुकान पर पहुंचे. दुकान पर लस्सी का स्वाद ले रहे ग्राहकों से हमने बातचीत की और लस्सी के बारे में जाना. श्रीगंगा नगर राजस्थान से अपने परिवार के साथ हरिद्वार आई हिमानी ने बात करते हुए कहा कि उन्होंने लोकल 18 पर इस लस्सी की वीडियो देखा था. प्रकाश लोक की लस्सी का स्वाद काफी ज्यादा टेस्टी है. यह लस्सी पीने की नहीं बल्कि खाने की है. वहीं श्रीगंगानगर राजस्थान से आई दूसरी महिला ने बताया कि लस्सी का स्वाद काफी अच्छा है. उन्होंने आज तक ऐसी लस्सी का स्वाद नहीं लिया है. श्री गंगानगर राजस्थान से ए लक्षिता बताते हैं कि उन्होंने भी लोकल 18 पर प्रकाश लोक की लस्सी के बारे में पढ़ा और देखा था. जैसा वीडियो में दिखाया गया था उससे भी कहीं ज्यादा स्वादिष्ट है. लक्षिता बताते हैं कि यदि आप हरिद्वार आए हैं और प्रकाश लोक के लस्सी का स्वाद नहीं लिया तो आपका हरिद्वार आना किसी काम का नहीं है. यदि आप हरिद्वार आए तो प्रकाश लोक की लस्सी का स्वाद जरूर लें.
दुकान संचालक ध्रुव सैनी बताते हैं कि उनकी दुकान करीब 60 साल पुरानी है. हरिद्वार में उनकी दो दुकान हैं, जिस पर लस्सी खाने वाले ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. हरिद्वार अपर रोड पर नगर कोतवाली के पास और मोती बाजार में ठंडे कुएं के पास प्रकाश लोक की दो दुकानें हैं. वह बताते हैं कि जो भी ग्राहक दूकान पर लस्सी का स्वाद लेने आते हैं, वह संतुष्ट होकर जाते हैं. वह आगे बताते हैं कि उनकी दुकान पर मिलने वाली लस्सी शुद्ध दूध से बनाई जाती है. जिसमें किसी भी केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है. यह लस्सी ग्राहकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर शुद्ध दूध से बनाई जाती है. दुकान पर कई फिल्मी सितारे भी इस लस्सी का स्वाद ले चुके हैं.
दुकान मालिक संजय सैनी बताते हैं कि लस्सी का स्वाद ग्राहक बताते हैं. हमारा काम लोगों को शुद्ध दूध से बनी लस्सी, फालूदा, कुल्फी, रबड़ी खिलाने का है. लस्सी बिना पानी के बनाई जाती है. वह बताते हैं कि जब हरिद्वार हर की पौड़ी पर काफी कम लोग आया करते थे, तब उनके पिताजी ने यहां लोगों को लस्सी पिलाया करते थे. सन 1965 से आज 2025 तक लस्सी का वही स्वाद लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस लस्सी की खास बात यह है कि यह लस्सी खाई जाती है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी आप हरिद्वार आए तो उनकी दुकान पर मिलने वाली लस्सी का स्वाद जरूर लें.
