हमारे गेंदबाजों ने लय पकड़ ली है, प्रसिद्ध बोले- विकेट में लार का अहम रोल
- April 27, 2025
- 0
Last Updated:April 27, 2025, 20:50 IST तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे हैं. उनका कहना है कि गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में
Last Updated:April 27, 2025, 20:50 IST तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे हैं. उनका कहना है कि गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में
Last Updated:
प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल के इस सीजन 8 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं.
नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का मानना है कि आईपीएल के पिछले सीजन में चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की है. उन्होंने इसका श्रेय गेंदबाजों की मेहनत को देने के साथ कुछ हद तक लार के इस्तेमाल की छूट को भी दिया. लार के इस्तेमाल की मदद से गेंदबाज गेंद को आखिरी ओवरों में रिवर्स स्विंग करा पा रहे हैं. आईपीएल के 2024 सत्र में बड़े स्कोर वाले कई मैच देखने को मिले थे जिसमें गेंदबाजों को बल्लेबाजों के दबदबे के सामने जवाब तलाशना पड़ा था.प्रसिद्ध को लगता है कि इस सीजन में गेंदबाजों ने अब तक ‘थोड़ी बढ़त’ हासिल की है.
प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने ‘जियोहॉटस्टार प्रेस रूम’ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘यह बहुत अच्छा है कि हमने एक खराब सत्र से सीख ली है. गेंदबाजों ने वास्तव में चीजों को समझने में बहुत अधिक समय नहीं लिया. उन्होंने अपने काम को शानदार तरीके से किया और योजनाओं पर खरे उतरे हैं. हर बार जब आप किसी को अपना ओवर पूरा करते हुए देखते हैं. या कोई भी गेंदबाजी करने वाली टीम अपनी पूरी रणनीति पर काम करती है, तो यह स्पष्ट है कि उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं. उन्होंने खराब सत्र से सीख ली है.’
‘सभी ने अच्छा काम किया है’
कर्नाटक के इस गेंदबाज ने कहा, ‘सभी ने अच्छा काम किया है. मुझे बहुत खुशी है कि गेंदबाजों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा, टीमें नियमित अंतराल पर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पा रही है.’ आईपीएल 2025 से पहले बीसीसीआई ने लार के इस्तेमाल पर से प्रतिबंध हटा दिया था. यह प्रतिबंध मूल रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य एहतियात के तौर पर लागू किया गया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज प्रसिद्ध ने स्वीकार किया कि लार के इस्तेमाल की छूट का भी प्रभाव रहा है.
लार के इस्तेमाल से गेंद की चमक बनी रहती है
उन्होंने कहा, ‘इसने थोड़ी भूमिका निभाई है क्योंकि अगर आप देखें कि लार के साथ गेंद क्या करती है. भले ही यह मुकाबला 120 गेंदों का ही हो लेकिन लार के इस्तेमाल से गेंद की चमक बनी रहती है. इसका मतलब है कि आपको विकेट मिल सकता है.’ इस 29 साल के गेंदबाज ने मौजूदा सत्र में आठ मैचों में 16 विकेट लिए है लेकिन चोट के कारण वह इस लीग के पिछले तीन सत्र में ज्यादातर मैचों से दूर रहे थे. कर्नाटक के इस तेज गेंदबाज ने माना कि खुद बाहर रह कर लीग में सभी को खेलते हुए देखना ‘बहुत कठिन’ था, लेकिन उन्होंने अपनी वापसी को मजबूत मानसिकता के साथ किया.
‘मैं ऐसा गेंदबाज बनना चाहता था जो…’
प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, ‘आईपीएल में आने पर मैं सोच रहा था कि पहले की तरह गेंदबाजी जारी रखूं या कुछ अलग करने की कोशिश करूं. मैं ऐसा गेंदबाज बनना चाहता था जो अधिक प्रभाव डाल कर खेल को नियंत्रित करने में सक्षम हो. मुझे खुशी है कि अब तक ऐसा करने में सफल रहा हूं.
