February 22, 2026
Trending

सौ चूहे खा बिल्ली चली हज पर… आतंक का घाव देने वाले शहबाज लगाने लगे गुहार

  • May 4, 2025
  • 0

Last Updated:May 04, 2025, 11:26 IST पहलगाम में 26 हिंदुओं के नरसंहार के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस बीच पाक पीएम शहबाज शरीफ ने

सौ चूहे खा बिल्ली चली हज पर… आतंक का घाव देने वाले शहबाज लगाने लगे गुहार

Last Updated:

पहलगाम में 26 हिंदुओं के नरसंहार के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस बीच पाक पीएम शहबाज शरीफ ने शांति और सुरक्षा की अपील की है. उन्होंने परमाणु हमले की धमकियों के बीच पाकिस्तान की भलाई शांति में बता…और पढ़ें

सौ चुहे खा बिल्ली चली हज पर... आतंक का घाव देने वाले शहबाज लगाने लगे गुहार

Yashoraj IT Solutions

पाक पीएम ने भारत के साथ शांति की अपील की है.

हाइलाइट्स

  • पाक पीएम शहबाज शरीफ ने शांति और सुरक्षा की अपील की.
  • पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव बढ़ा.
  • पाक ने भारत को निष्पक्ष जांच का प्रस्ताव दिया.

India pakistan tension shehbaz sharif appeals for peace: सौ चुहे खा बिल्ली चली हज पर… कहावत आज पाकिस्तान के संदर्भ में बिल्कुल फिट बैठता है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदुओं के नरसंहार के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का बयान कुछ ऐसा ही दिखता है. इस आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान के मंत्री और राजदूत भारत पर परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अपने देश की स्थिति का अंदाजा हो गया है. उन्होंने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति अभी सुधरनी शुरू हुई है और जंग से सब कुछ तबाह हो जाएगा. पाकिस्तान पड़ोसी देशों के साथ शांति और सुरक्षा चाहता है. उनके इस बयान में एक गहरा संदेश छिपा है.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने अपनी सेना को खुली छूट दे दी है. इससे पाकिस्तान को डर है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है. सैन्य कार्रवाई से पहले भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. भारत ने सबसे महत्वपूर्ण सिंधु जल संधि तोड़ दी है. पाकिस्तान पूरी तरह सहमा हुआ है. दो दिन पहले ही उसके एक मंत्री ने कहा था कि भारत 24 से 35 घंटे में हमला कर सकता है. इसी तरह शनिवार को रूस में पाकिस्तान के राजदूत ने कहा कि पाक की सरकार भारत पर परमाणु हमला कर सकती है.

शांति की लगाने लगे गुहार
इन सबके बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान काफी अहम माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए इस समय पड़ोसी देशों के साथ शांति और सुरक्षा के साथ रहना बहुत जरूरी है. यह पाकिस्तान के लिए अच्छा है. उन्होंने कहा कि भारत का रुख आक्रामक है लेकिन उनके देश ने संयमित और जिम्मेदार तरीके से जवाब दिया है.

शहबाज शरीफ ने तुर्की के राजदूत डॉ. इरफान नेजिरोग्लू से मुलाकात में ये बातें कही. इस मुलाकात में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद के खिलाफ रहा है. उन्होंने कहा कि हमने भारत को पहलगाम हमले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच का प्रस्ताव दिया है.

सफाई देते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने काफी कुछ खोया है. इसमें 90 हजार से अधिक लोगों की जान गई है और 152 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ कोई भी संघर्ष पाकिस्तान को इस लड़ाई से भटका सकता है. उन्होंने कहा कि इस वक्त उनकी सरकार का ध्यान आर्थिक सुधार और विकास पर है. इसके लिए पड़ोसी देशों के साथ शांति बहुत जरूरी है.

homeworld

सौ चुहे खा बिल्ली चली हज पर… आतंक का घाव देने वाले शहबाज लगाने लगे गुहार

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar